उत्पत्ति 19:29
और ऐसा हुआ कि जब परमेश्वर ने उस तराई के नगरों को, जिनमें लूत रहता था, उलट-पुलट कर नाश किया, तब उसने अब्राहम को याद करके + 19:29 उसने अब्राहम को याद करके: अब्राहम उठकर देखता है कि जिस नगर के लिए उसने इतनी विनती की उसका क्या हुआ; और वह दूर से उस नगर से उठते धुएँ को देखता है। परमेश्वर ने अब्राहम को याद किया, जो लूत का चाचा था, और शायद उसके मन में उसकी वह विनती रही होगी, जिसके कारण परमेश्वर ने लूत को उस भयानक विनाश से बचा लिया। लूत को उस घटना से बचा लिया। 1 लूत और उसकी पुत्रियाँ
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Genesis 8:1परमेश्वर ने नूह और जितने जंगली पशु और घरेलू पशु उसके संग जहाज में थे, उन सभी की सुधि ली + 8:1 परमेश्वर ने नूह और जितने जंगली पशु और घरेलू पशु उसके संग जहाज में थे, उन सभी की सुधि ली: उसे जल से बचाने के लिए उठाएँ कदम के द्वारा परमेश्वर ने उसकी सुधि ली। इसके विषय में कई कदम उठाएँ गए।: और परमेश्वर ने पृथ्वी पर पवन बहाई, और जल घटने लगा।
Genesis 18:23तब अब्राहम उसके समीप जाकर कहने लगा, “क्या तू सचमुच दुष्ट के संग धर्मी भी नाश करेगा?
Deuteronomy 9:5तू जो उनके देश का अधिकारी होने के लिये जा रहा है, इसका कारण तेरा धार्मिकता या मन की सिधाई नहीं है; तेरा परमेश्वर यहोवा जो उन जातियों को तेरे सामने से निकालता है, उसका कारण उनकी दुष्टता है, और यह भी कि जो वचन उसने अब्राहम, इसहाक, और याकूब, अर्थात् तेरे पूर्वजों को शपथ खाकर दिया था, उसको वह पूरा करना चाहता है।
Nehemiah 13:22तब मैंने लेवियों को आज्ञा दी, कि अपने-अपने को शुद्ध करके फाटकों की रखवाली करने के लिये आया करो, ताकि विश्रामदिन पवित्र माना जाए। हे मेरे परमेश्वर! मेरे हित के लिये यह भी स्मरण रख और अपनी बड़ी करुणा के अनुसार मुझ पर तरस खा।
Psalms 25:7हे यहोवा, अपनी भलाई के कारण 1 मेरी जवानी के पापों और मेरे अपराधों को स्मरण न कर + 25:7 मेरी जवानी के .... स्मरण न कर: परमेश्वर की प्रबल विषमता में भजनकार अपना ही आचरण एवं जीवन सामने रखता है। ; 1 अपनी करुणा ही के अनुसार तू मुझे स्मरण कर। 1
Psalms 105:42क्योंकि उसने अपने पवित्र वचन + 105:42 क्योंकि उसने अपने पवित्र वचन: अब्राहम से की गई प्रतिज्ञा विश्वासयोग्य है और उसने अब्राहम के वंशजों को आवश्यकता के समय स्मरण रखा है। 1 और अपने दास अब्राहम को स्मरण किया। 1