उत्पत्ति 20:11
अब्राहम ने कहा, “मैंने यह सोचा था कि इस स्थान में परमेश्वर का कुछ भी भय न होगा; इसलिए ये लोग मेरी पत्नी के कारण मेरा घात करेंगे।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
10फिर अबीमेलेक ने अब्राहम से पूछा, “तूने क्या समझकर ऐसा काम किया?”
Cross References
Genesis 12:12और जब मिस्री तुझे देखेंगे, तब कहेंगे, ‘यह उसकी पत्नी है,’ इसलिए वे मुझ को तो मार डालेंगे, पर तुझको जीवित रख लेंगे।
Genesis 26:7जब उस स्थान के लोगों ने उसकी पत्नी के विषय में पूछा, तब उसने यह सोचकर कि यदि मैं उसको अपनी पत्नी कहूँ, तो यहाँ के लोग रिबका के कारण जो परम सुन्दरी है + 26:7 जो परम सुन्दरी है: इसहाक नाटक करता है कि रिबका उसकी बहन है, क्योंकि उस स्थान के लोग उसकी सुन्दरता से मोहित थे। इसलिए उसे लगता है कि यदि उसने यह बताया कि वह उसकी पत्नी है तो उसकी जान को खतरा है। मुझ को मार डालेंगे, उत्तर दिया, “वह तो मेरी बहन है।”
Nehemiah 5:15परन्तु पहले अधिपति जो मुझसे पहले थे, वे प्रजा पर भार डालते थे, और उनसे रोटी, और दाखमधु, और इसके साथ चालीस शेकेल चाँदी लेते थे, वरन् उनके सेवक भी प्रजा के ऊपर अधिकार जताते थे; परन्तु मैं ऐसा नहीं करता था, क्योंकि मैं यहोवा का भय मानता था।
Job 28:28तब उसने मनुष्य से कहा, 1 ‘देख, प्रभु का भय मानना यही बुद्धि है 1 और बुराई से दूर रहना यही समझ है।’” (व्यव. 4:6)
Psalms 36:1दुष्ट जन का अपराध उसके हृदय के भीतर कहता है; 1 परमेश्वर का भय उसकी दृष्टि में नहीं है। (रोम. 3:18) 1
Proverbs 2:5तो तू यहोवा के भय को समझेगा, 1 और परमेश्वर का ज्ञान तुझे प्राप्त होगा। 1