Genesis 21:9
तब सारा को मिस्री हागार का पुत्र, जो अब्राहम से उत्पन्न हुआ था, हँसी करता हुआ दिखाई पड़ा + 21:9 मिस्री हागार का पुत्र, जो अब्राहम से उत्पन्न हुआ था, हँसी करता हुआ दिखाई पड़ा: इसहाक के जन्म से इश्माएल की स्थिति में बड़ा बदलाव आया। वह अब इसहाक के समान ध्यान का केंद्र नहीं रहा और इस कारण हो सकता है कुछ कड़वाहट की भावना उसमें उत्पन्न हो गई हो। अतः उसकी हँसी वास्तव में ठट्ठा था।।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
And Sarah saw the son of Hagar the Egyptian, which she had born unto Abraham, mocking.
In Context
Cross References
Genesis 16:3इसलिए जब अब्राम को कनान देश में रहते दस वर्ष बीत चुके तब उसकी स्त्री सारै ने अपनी मिस्री दासी हागार को लेकर अपने पति अब्राम को दिया, कि वह उसकी पत्नी हो।
Genesis 17:20इश्माएल के विषय में भी मैंने तेरी सुनी है; मैं उसको भी आशीष दूँगा, और उसे फलवन्त करूँगा और अत्यन्त ही बढ़ा दूँगा; उससे बारह प्रधान उत्पन्न होंगे, और मैं उससे एक बड़ी जाति बनाऊँगा।
2 Chronicles 30:10इस प्रकार हरकारे एप्रैम और मनश्शे के देशों में नगर-नगर होते हुए जबूलून तक गए; परन्तु उन्होंने उनकी हँसी की, और उन्हें उपहास में उड़ाया।
Nehemiah 4:1जब सम्बल्लत ने सुना कि यहूदी लोग शहरपनाह को बना रहे हैं, तब उसने बुरा माना, और बहुत रिसियाकर यहूदियों को उपहास में उड़ाने लगा।
Psalms 22:6परन्तु मैं तो कीड़ा हूँ, मनुष्य नहीं; 1 मनुष्यों में मेरी नामधराई है, 1 और लोगों में मेरा अपमान होता है। 1
Psalms 44:13तू हमारे पड़ोसियों से हमारी 1 नामधराई कराता है, 1 और हमारे चारों ओर के रहनेवाले 1 हम से हँसी ठट्ठा करते हैं। 1