उत्पत्ति 22:18
और पृथ्वी की सारी जातियाँ अपने को तेरे वंश के कारण धन्य मानेंगी: क्योंकि तूने मेरी बात मानी है।”
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
And in thy seed shall all the nations of the earth be blessed; because thou hast obeyed my voice.
In Context
Cross References
Genesis 12:3और जो तुझे आशीर्वाद दें, उन्हें मैं आशीष दूँगा; और जो तुझे कोसे, उसे मैं श्राप दूँगा; और भूमण्डल के सारे कुल तेरे द्वारा आशीष पाएँगे।” (प्रेरि. 3:25, गला. 3:8)
Genesis 22:3अतः अब्राहम सवेरे तड़के उठा और अपने गदहे पर काठी कसकर अपने दो सेवक, और अपने पुत्र इसहाक को संग लिया, और होमबलि के लिये लकड़ी चीर ली; तब निकलकर उस स्थान की ओर चला, जिसकी चर्चा परमेश्वर ने उससे की थी।
Genesis 26:4और मैं तेरे वंश को आकाश के तारागण के समान करूँगा; और मैं तेरे वंश को ये सब देश दूँगा, और पृथ्वी की सारी जातियाँ तेरे वंश के कारण अपने को धन्य मानेंगी। (उत्प. 15:5)
Exodus 7:6तब मूसा और हारून ने यहोवा की आज्ञा के अनुसार ही किया।
Psalms 72:17उसका नाम सदा सर्वदा बना रहेगा; 1 जब तक सूर्य बना रहेगा, तब तक उसका नाम नित्य नया होता रहेगा, 1 और लोग अपने को उसके कारण धन्य गिनेंगे, 1 सारी जातियाँ उसको धन्य कहेंगी। 1
Jeremiah 7:23परन्तु मैंने तो उनको यह आज्ञा दी कि मेरे वचन को मानो + 7:23 मेरे वचन को मानो: बलि चढ़ाना वाचा का अंतिम कारण नहीं है, सदाकालीन आज्ञापालन है।, तब मैं तुम्हारा परमेश्वर होऊँगा, और तुम मेरी प्रजा ठहरोगे; और जिस मार्ग की मैं तुम्हें आज्ञा दूँ उसी में चलो, तब तुम्हारा भला होगा।