उत्पत्ति 24:50
तब लाबान और बतूएल ने उत्तर दिया, “यह बात यहोवा की ओर से हुई है; इसलिए हम लोग तुझ से न तो भला कह सकते हैं न बुरा।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Genesis 24:15और ऐसा हुआ कि जब वह कह ही रहा था कि रिबका, जो अब्राहम के भाई नाहोर के जन्माये मिल्का के पुत्र, बतूएल की बेटी थी, वह कंधे पर घड़ा लिये हुए आई।
Genesis 24:53फिर उस दास ने सोने और रूपे के गहने, और वस्त्र निकालकर रिबका को दिए; और उसके भाई और माता को भी उसने अनमोल-अनमोल वस्तुएँ दीं।
Genesis 24:60और उन्होंने रिबका को आशीर्वाद देकर कहा, “हे हमारी बहन, तू हजारों लाखों की आदिमाता हो, और तेरा वंश अपने बैरियों के नगरों का अधिकारी हो।”
Genesis 31:29तुम लोगों की हानि करने की शक्ति मेरे हाथ में तो है; पर तुम्हारे पिता के परमेश्वर ने मुझसे बीती हुई रात में कहा, ‘सावधान रह, याकूब से न तो भला कहना और न बुरा।’
1 Kings 12:15इस प्रकार राजा ने प्रजा की बात नहीं मानी, इसका कारण यह है, कि जो वचन यहोवा ने शीलोवासी अहिय्याह के द्वारा नबात के पुत्र यारोबाम से कहा था, उसको पूरा करने के लिये उसने ऐसा ही ठहराया था + 12:15 जो वचन यहोवा ने .... कहा था, उसको पूरा करने के लिये उसने ऐसा ही ठहराया था: मानवीय मनोवेश, क्रोध, घमण्ड, अवज्ञाकारिता इच्छा पूर्ति करते हैं और मनुष्य स्वतंत्र इच्छा में परमेश्वर हस्तक्षेप नहीं करते। परमेश्वर घटनाओं के क्रम को दिशा देता है और अपना उद्देश्य पूरा करता है।।
Psalms 118:23यह तो यहोवा की ओर से हुआ है, 1 यह हमारी दृष्टि में अद्भुत है। 1