उत्पत्ति 27:46
फिर रिबका ने इसहाक से कहा, “हित्ती लड़कियों के कारण मैं अपने प्राण से घिन करती हूँ; इसलिए यदि ऐसी हित्ती लड़कियों में से, जैसी इस देश की लड़कियाँ हैं, याकूब भी एक को कहीं ब्याह ले, तो मेरे जीवन में क्या लाभ होगा?”
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Genesis 24:3और मुझसे आकाश और पृथ्वी के परमेश्वर यहोवा की इस विषय में शपथ खा + 24:3 परमेश्वर यहोवा की इस विषय में शपथ खा: याचना “आकाश और पृथ्वी के परमेश्वर यहोवा” के रूप में परमेश्वर से है। वह सब का सृष्टिकर्ता है, और इस तरह स्वर्ग और पृथ्वी को रचनेवाला है।, कि तू मेरे पुत्र के लिये कनानियों की लड़कियों में से, जिनके बीच मैं रहता हूँ, किसी को न लाएगा।
Genesis 26:35और इन स्त्रियों के कारण इसहाक और रिबका के मन को खेद हुआ।
Genesis 34:1एक दिन लिआ की बेटी दीना, जो याकूब से उत्पन्न हुई थी, उस देश की लड़कियों से भेंट करने को निकली।
1 Kings 19:4और आप जंगल में एक दिन के मार्ग पर जाकर एक झाऊ के पेड़ के तले बैठ गया, वहाँ उसने यह कहकर अपनी मृत्यु माँगी, “हे यहोवा बस है, अब मेरा प्राण ले ले, क्योंकि मैं अपने पुरखाओं से अच्छा नहीं हूँ + 19:4 मैं अपने पुरखाओं से अच्छा नहीं हूँ: अर्थात् मैं एक निर्बल मनुष्य हूँ और अपने से पूर्व के भविष्यद्वक्ताओं से न तो अच्छा हूँ और न ही अधिक बलवन्त हूँ।।”
Job 7:16मुझे अपने जीवन से घृणा आती है; 1 मैं सर्वदा जीवित रहना नहीं चाहता। 1 मेरा जीवनकाल साँस सा है, इसलिए मुझे छोड़ दे। 1
Jonah 4:3सो अब हे यहोवा, मेरा प्राण ले ले; क्योंकि मेरे लिये जीवित रहने से मरना ही भला है।”