उत्पत्ति 28:18
भोर को याकूब उठा, और अपने तकिये का पत्थर लेकर उसका खम्भा + 28:18 खम्भा: वह खम्भा उस घटना का स्मारक था तेल डालना, परमेश्वर के लिए पवित्र करने की क्रिया थी जो वहाँ प्रगट हुआ था। उसने उस स्थान का नाम बेतेल रखा, जिसका अर्थ है “परमेश्वर का घर”। खड़ा किया, और उसके सिरे पर तेल डाल दिया।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Genesis 22:3अतः अब्राहम सवेरे तड़के उठा और अपने गदहे पर काठी कसकर अपने दो सेवक, और अपने पुत्र इसहाक को संग लिया, और होमबलि के लिये लकड़ी चीर ली; तब निकलकर उस स्थान की ओर चला, जिसकी चर्चा परमेश्वर ने उससे की थी।
Genesis 31:45तब याकूब ने एक पत्थर लेकर उसका खम्भा खड़ा किया।
Genesis 35:20और याकूब ने उसकी कब्र पर एक खम्भा खड़ा किया: राहेल की कब्र का वह खम्भा आज तक बना है।
Numbers 7:1फिर जब मूसा ने निवास को खड़ा किया, और सारे सामान समेत उसका अभिषेक करके उसको पवित्र किया, और सारे सामान समेत वेदी का भी अभिषेक करके उसे पवित्र किया,
1 Samuel 7:12तब शमूएल ने एक पत्थर लेकर मिस्पा और शेन के बीच में खड़ा किया, और यह कहकर उसका नाम एबेनेजेर रखा, “यहाँ तक यहोवा ने हमारी सहायता की है।”
Psalms 119:60मैंने तेरी आज्ञाओं के मानने में विलम्ब नहीं, फुर्ती की है। 1