Genesis 3:24
इसलिए आदम को उसने निकाल दिया + 3:24 आदम को उसने निकाल दिया: यह आदम के वाटिका में से निर्वासन को न्यायिक क्रिया के रूप में दर्शाता है। वह मिट्टी में मिलने तक अपने जीवन निर्वाह के लिए अपने परिश्रम के फल पर ही निर्भर रह गया और जीवन के वृक्ष के मार्ग का पहरा देने के लिये अदन की वाटिका के पूर्व की ओर करूबों को, और चारों ओर घूमनेवाली अग्निमय तलवार को भी नियुक्त कर दिया।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Genesis 2:8और यहोवा परमेश्वर ने पूर्व की ओर, अदन में एक वाटिका लगाई; और वहाँ आदम को जिसे उसने रचा था, रख दिया।
Exodus 25:18और सोना ढालकर दो करूब बनवाकर प्रायश्चित के ढकने के दोनों सिरों पर लगवाना।
Joshua 5:13जब यहोशू यरीहो के पास था तब उसने अपनी आँखें उठाई, और क्या देखा, कि हाथ में नंगी तलवार लिये हुए एक पुरुष सामने खड़ा है; और यहोशू ने उसके पास जाकर पूछा, “क्या तू हमारी ओर का है, या हमारे बैरियों की ओर का?”
1 Kings 6:25दूसरा करूब भी दस हाथ का था; दोनों करूब एक ही नाप और एक ही आकार के थे।
Psalms 80:1हे इस्राएल के चरवाहे, 1 तू जो यूसुफ की अगुआई भेड़ों की सी करता है, कान लगा! 1 तू जो करूबों पर विराजमान है, अपना तेज दिखा! 1
Psalms 104:4तू पवनों को अपने दूत, 1 और धधकती आग को अपने सेवक बनाता है। (इब्रा. 1:7) 1