Genesis 33:4
तब एसाव उससे भेंट करने को दौड़ा, और उसको हृदय से लगाकर, गले से लिपटकर चूमा; फिर वे दोनों रो पड़े।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
And Esau ran to meet him, and embraced him, and fell on his neck, and kissed him: and they wept.
In Context
Cross References
Genesis 32:28उसने कहा, “तेरा नाम अब याकूब नहीं, परन्तु इस्राएल + 32:28 इस्राएल: अर्थात् “वह परमेश्वर के साथ लड़ा” होगा, क्योंकि तू परमेश्वर से और मनुष्यों से भी युद्ध करके प्रबल हुआ है।”
Genesis 43:34तब यूसुफ अपने सामने से भोजन-वस्तुएँ उठा-उठाकर उनके पास भेजने लगा, और बिन्यामीन को अपने भाइयों से पाँचगुना भोजनवस्तु मिली। और उन्होंने उसके संग मनमाना खाया पिया + 43:34 उसके संग मनमाना खाया पिया: उन्होंने मनमाना खाया पिया कि आनन्द मना सके क्योंकि जिस प्रकार की कृपा उन पर हो रही उससे वे अपनी चिंताओं से मुक्त हो गए थे।।
Genesis 45:14और वह अपने भाई बिन्यामीन के गले से लिपटकर रोया; और बिन्यामीन भी उसके गले से लिपटकर रोया।
1 Samuel 20:41जैसे ही लड़का गया, वैसे ही दाऊद दक्षिण दिशा की ओर से निकला, और भूमि पर औंधे मुँह गिरकर तीन बार दण्डवत् की + 20:41 तीन बार दण्डवत् की: निश्चय ही योनातान के प्रति उसकी अटल सभी भक्ति का संकेत है उसके राजा का पुत्र होने के कारण और योनातान द्वारा उसे मार डालने के अधिकार तथा उसकी भिन्नता को स्वीकार करने में। ; तब उन्होंने एक दूसरे को चूमा, और एक दूसरे के साथ रोए, परन्तु दाऊद का रोना अधिक था।
Job 2:12जब उन्होंने दूर से आँख उठाकर अय्यूब को देखा और उसे न पहचान सके, तब चिल्लाकर रो उठे; और अपना-अपना बागा फाड़ा, और आकाश की और धूलि उड़ाकर अपने-अपने सिर पर डाली। (यहे. 27:30,31)
Proverbs 16:7जब किसी का चाल चलन यहोवा को भावता है, 1 तब वह उसके शत्रुओं का भी उससे मेल कराता है। 1