उत्पत्ति 36:6
एसाव अपनी पत्नियों, और बेटे-बेटियों, और घर के सब प्राणियों, और अपनी भेड़-बकरी, और गाय-बैल आदि सब पशुओं, निदान अपनी सारी सम्पत्ति को, जो उसने कनान देश में संचय किया था, लेकर अपने भाई याकूब के पास से दूसरे देश को चला गया।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Genesis 12:5इस प्रकार अब्राम अपनी पत्नी सारै, और अपने भतीजे लूत को, और जो धन उन्होंने इकट्ठा किया था, और जो प्राणी उन्होंने हारान में प्राप्त किए थे, सब को लेकर कनान देश में जाने को निकल चला; और वे कनान देश में आ गए। (प्रेरि. 7:4)
Genesis 13:11सो लूत अपने लिये यरदन की सारी तराई को चुन के पूर्व की ओर चला, और वे एक दूसरे से अलग हो गये।
Genesis 25:23तब यहोवा ने उससे कहा, 1 “तेरे गर्भ में दो जातियाँ हैं, 1 और तेरी कोख से निकलते ही दो 1 राज्य के लोग अलग-अलग होंगे, 1 और एक राज्य के लोग दूसरे से 1 अधिक सामर्थी होंगे और बड़ा 1 बेटा छोटे के अधीन होगा।”
Genesis 32:3तब याकूब ने सेईर देश में, अर्थात् एदोम देश में, अपने भाई एसाव के पास अपने आगे दूत भेज दिए।
Revelation 18:13और दालचीनी, मसाले, धूप, गन्धरस, लोबान, मदिरा, तेल, मैदा, गेहूँ, गाय-बैल, भेड़-बकरियाँ, घोड़े, रथ, और दास, और मनुष्यों के प्राण।