उत्पत्ति 37:3
और इस्राएल अपने सब पुत्रों से बढ़कर यूसुफ से प्रीति रखता था, क्योंकि वह उसके बुढ़ापे का पुत्र था: और उसने उसके लिये रंग-बिरंगा अंगरखा बनवाया।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Genesis 37:23इसलिए ऐसा हुआ कि जब यूसुफ अपने भाइयों के पास पहुँचा तब उन्होंने उसका रंग-बिरंगा अंगरखा, जिसे वह पहने हुए था, उतार लिया।
Genesis 44:20और हमने अपने प्रभु से कहा, ‘हाँ, हमारा बूढ़ा पिता है, और उसके बुढ़ापे का एक छोटा सा बालक भी है, परन्तु उसका भाई मर गया है, इसलिए वह अब अपनी माता का अकेला ही रह गया है, और उसका पिता उससे स्नेह रखता है।’
2 Samuel 13:18वह तो रंगबिरंगी कुर्ती पहने थी; क्योंकि जो राजकुमारियाँ कुँवारी रहती थीं वे ऐसे ही वस्त्र पहनती थीं। अतः अम्नोन के टहलुए ने उसे बाहर निकालकर उसके पीछे किवाड़ में चिटकनी लगा दी।
Ezekiel 16:16तूने अपने वस्त्र लेकर रंग-बिरंगे ऊँचे स्थान बना लिए + 16:16 तूने अपने वस्त्र लेकर रंग-बिरंगे ऊँचे स्थान बना लिए: पवित्र देश में मूर्तियों के मन्दिर की ऐसी साज-सज्जा दर्शाती है कि ये कृतघ्न मनुष्य परमेश्वर प्रदत्त धन और शक्ति को उन झूठे देवताओं की सेवा में कैसे निवेश कर रहे थे। , और उन पर व्यभिचार किया, ऐसे कुकर्म किए जो न कभी हुए और न होंगे।
John 13:22चेले यह संदेह करते हुए, कि वह किसके विषय में कहता है, एक दूसरे की ओर देखने लगे।