Genesis 40:8
उन्होंने उससे कहा, “हम दोनों ने स्वप्न देखा है, और उनके फल का बतानेवाला कोई भी नहीं।” यूसुफ ने उनसे कहा, “क्या स्वप्नों का फल कहना परमेश्वर का काम नहीं है? मुझे अपना-अपना स्वप्न बताओ।”
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Genesis 41:16यूसुफ ने फ़िरौन से कहा, “ मैं तो कुछ नहीं जानता + 41:16 मैं तो कुछ नहीं जानता मैं नहीं पर परमेश्वर उत्तर देगा। यूसुफ जैसा करता था उसने अपने वरदान का श्रेय परमेश्वर को दिया, ताकि फ़िरौन को इसका लाभ मिले।: परमेश्वर ही फ़िरौन के लिये शुभ वचन देगा।”
Job 33:15स्वप्न में, या रात को दिए हुए दर्शन में, 1 जब मनुष्य घोर निद्रा में पड़े रहते हैं, 1 या बिछौने पर सोते समय, 1
Isaiah 8:19जब लोग तुम से कहें, “ओझाओं और टोन्हों के पास जाकर पूछो जो गुनगुनाते और फुसफुसाते हैं,” तब तुम यह कहना, “क्या प्रजा को अपने परमेश्वर ही के पास जाकर न पूछना चाहिये? क्या जीवितों के लिये मुर्दों से पूछना चाहिये?” (लैव्य. 20:6, 19:31)
Daniel 2:28परन्तु भेदों का प्रगट करनेवाला परमेश्वर स्वर्ग में है; और उसी ने नबूकदनेस्सर राजा को जताया है कि अन्त के दिनों में क्या-क्या होनेवाला है। तेरा स्वप्न और जो कुछ तूने पलंग पर पड़े हुए देखा, वह यह है: (उत्प. 40:8)
Daniel 4:8अन्त में दानिय्येल मेरे सम्मुख आया, जिसका नाम मेरे देवता के नाम के कारण बेलतशस्सर रखा गया था, और जिसमें पवित्र ईश्वरों की आत्मा रहती है; और मैंने उसको अपना स्वप्न यह कहकर बता दिया,
Amos 3:7इसी प्रकार से प्रभु यहोवा अपने दास भविष्यद्वक्ताओं पर अपना मर्म बिना प्रगट किए कुछ भी न करेगा। (प्रका. 10:7, भज. 25:14, यूह. 15:15)