bible.software › उत्पत्ति › उत्पत्ति 44 › उत्पत्ति 44:32
उत्पत्ति 44:32
फिर तेरा दास अपने पिता के यहाँ यह कहकर इस लड़के का जामिन हुआ है, ‘यदि मैं इसको तेरे पास न पहुँचा दूँ, तब तो मैं सदा के लिये तेरा अपराधी ठहरूँगा।’
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
For thy servant became surety for the lad unto my father, saying, If I bring him not unto thee, then I shall bear the blame to my father for ever.
In Context
31इस कारण, यह देखकर कि लड़का नहीं है, वह तुरन्त ही मर जाएगा। तब तेरे दासों के कारण तेरा दास हमारा पिता, जो बुढ़ापे की अवस्था में है, शोक के साथ अधोलोक में उतर जाएगा।
33इसलिए अब तेरा दास इस लड़के के बदले + 44:33 तेरा दास इस लड़के के बदले: यहूदा ने नम्र होकर दीनता से यह प्रार्थना की। अपने बूढ़े पिता को टूटे मन लिए पिस-पिस कर मरते देखने की बजाय उसने शान्ति और दृढ़ता से अपना घर, परिवार, और जन्म अधिकार त्याग देना उचित समझा। अपने प्रभु का दास होकर रहने की आज्ञा पाए, और यह लड़का अपने भाइयों के संग जाने दिया जाए।
Read all of उत्पत्ति 44
Cross References
Genesis 43:8फिर यहूदा ने अपने पिता इस्राएल से कहा, “उस लड़के को मेरे संग भेज दे, कि हम चले जाएँ; इससे हम, और तू, और हमारे बाल-बच्चे मरने न पाएँगे, वरन् जीवित रहेंगे।
Genesis 43:16उनके साथ बिन्यामीन को देखकर यूसुफ + 43:16 बिन्यामीन को देखकर यूसुफ: यह यूसुफ के लिए अवर्णनीय राहत थी, जिसे यह डर था कि उसका वह सगा भाई, जो पिता का प्रिय था, कहीं वह भी उन भाइयों की ईर्ष्या और सताव का शिकार न बन जाए। ने अपने घर के अधिकारी से कहा, “उन मनुष्यों को घर में पहुँचा दो, और पशु मारकर भोजन तैयार करो; क्योंकि वे लोग दोपहर को मेरे संग भोजन करेंगे।”
This Verse In Other Editions
Study उत्पत्ति 44:32