Genesis 45:8
इस रीति अब मुझ को यहाँ पर भेजनेवाले तुम नहीं, परमेश्वर ही ठहरा; और उसी ने मुझे फ़िरौन का पिता सा, और उसके सारे घर का स्वामी, और सारे मिस्र देश का प्रभु ठहरा दिया है।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Genesis 41:41फिर फ़िरौन ने यूसुफ से कहा, “सुन, मैं तुझको मिस्र के सारे देश के ऊपर अधिकारी ठहरा देता हूँ + 41:41 मैं तुझको मिस्र के सारे देश के ऊपर अधिकारी ठहरा देता हूँ: फ़िरौन यूसुफ की सलाह मान लेता है और उसे ऐसे समझदार और बुद्धिमान पुरुष के रूप में चुनता है जिसमें परमेश्वर का आत्मा है। वह इस बात को स्वीकारता है कि यूसुफ को जो वरदान प्राप्त है वह परमेश्वर से है।।”
Genesis 45:5अब तुम लोग मत पछताओ, और तुम ने जो मुझे यहाँ बेच डाला, इससे उदास मत हो; क्योंकि परमेश्वर ने तुम्हारे प्राणों को बचाने के लिये मुझे तुम्हारे आगे भेज दिया है + 45:5 परमेश्वर ने .... मुझे तुम्हारे आगे भेज दिया है: वह यह बताता है कि यह परमेश्वर की योजना थी कि उनके प्राण बचाए जाएँ। अतः वे नहीं बल्कि परमेश्वर उन्हें अपनी दया में मिस्र में लाया ताकि उनके प्राण बच जाएँ।। (प्रेरि. 7:15)
Judges 17:10मीका ने उससे कहा, “मेरे संग रहकर मेरे लिये पिता और पुरोहित बन, और मैं तुझे प्रतिवर्ष दस टुकड़े रूपे, और एक जोड़ा कपड़ा, और भोजनवस्तु दिया करूँगा,” तब वह लेवीय भीतर गया।
Psalms 105:21उसने उसको अपने भवन का प्रधान 1 और अपनी पूरी सम्पत्ति का अधिकारी ठहराया, (प्रेरि. 7:10) 1
John 15:16तुम ने मुझे नहीं चुना + 15:16 तुम ने मुझे नहीं चुना: वह कहता है कि ऐसा नहीं था क्योंकि उन्होंने उसे अपना शिक्षक और मार्गदर्शक चुना था, क्योंकि उसने उन्हें अपने प्रेरित होने के लिए नामित किया था। परन्तु मैंने तुम्हें चुना है और तुम्हें ठहराया ताकि तुम जाकर फल लाओ; और तुम्हारा फल बना रहे, कि तुम मेरे नाम से जो कुछ पिता से माँगो, वह तुम्हें दे।
Romans 9:16इसलिए यह न तो चाहनेवाले की, न दौड़नेवाले की परन्तु दया करनेवाले परमेश्वर की बात है।