उत्पत्ति 47:1
तब यूसुफ ने फ़िरौन के पास जाकर यह समाचार दिया, “मेरा पिता और मेरे भाई, और उनकी भेड़-बकरियाँ, गाय-बैल और जो कुछ उनका है, सब कनान देश से आ गया है; और अभी तो वे गोशेन देश में हैं।”
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
2फिर उसने अपने भाइयों में से पाँच जन लेकर फ़िरौन के सामने खड़े कर दिए।
Cross References
Genesis 45:10और तेरा निवास गोशेन देश में होगा, और तू, बेटे, पोतों, भेड़-बकरियों, गाय-बैलों, और अपने सब कुछ समेत मेरे निकट रहेगा।
Genesis 46:28फिर उसने यहूदा को अपने आगे यूसुफ के पास भेज दिया कि वह उसको गोशेन का मार्ग दिखाए; और वे गोशेन देश में आए।
Genesis 46:34तब यह कहना, ‘तेरे दास लड़कपन से लेकर आज तक पशुओं को पालते आए हैं, वरन् हमारे पुरखा भी ऐसा ही करते थे।’ इससे तुम गोशेन देश में रहने पाओगे; क्योंकि सब चरवाहों से मिस्री लोग घृणा करते हैं + 46:34 सब चरवाहों से मिस्री लोग घृणा करते हैं: मिस्रियों की मूर्तिपूजा और अंधविश्वास की प्रथाएं सच्चे परमेश्वर के आराधकों के लिए घृणित थी और मिस्र में प्रत्येक चरवाहे को घृणा की दृष्टि से देखा जाता था।।”
Exodus 9:26केवल गोशेन प्रदेश में जहाँ इस्राएली बसते थे ओले नहीं गिरे।