हाग्गै 2:5
तुम्हारे मिस्र से निकलने के समय जो वाचा मैंने तुम से बाँधी थी, उसी वाचा के अनुसार मेरा आत्मा तुम्हारे बीच में बना है + 2:5 मेरा आत्मा तुम्हारे बीच में बना है: परमेश्वर का आत्मा, पवित्र आत्मा परमेश्वर है जिसके बहुमुखी वरदान हैं। वह जहाँ होता है वहाँ सम्पूर्ण भलाई होती है। जैसे देह में प्राण; इसलिए तुम मत डरो।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Exodus 19:4‘तुम ने देखा है कि मैंने मिस्रियों से क्या-क्या किया; तुम को मानो उकाब पक्षी के पंखों पर चढ़ाकर अपने पास ले आया हूँ।
Exodus 24:3तब मूसा ने लोगों के पास जाकर यहोवा की सब बातें और सब नियम सुना दिए; तब सब लोग एक स्वर से बोल उठे, “जितनी बातें यहोवा ने कही हैं उन सब बातों को हम मानेंगे।”
Exodus 29:45और मैं इस्राएलियों के मध्य निवास करूँगा, और उनका परमेश्वर ठहरूँगा।
Exodus 34:8तब मूसा ने फुर्ती कर पृथ्वी की ओर झुककर दण्डवत् किया।
Numbers 11:25तब यहोवा बादल में होकर उतरा और उसने मूसा से बातें कीं, और जो आत्मा उसमें था उसमें से लेकर उन सत्तर पुरनियों में समवा दिया; और जब वह आत्मा उनमें आया तब वे भविष्यद्वाणी करने लगे + 11:25 वे भविष्यद्वाणी करने लगे: पवित्र आत्मा की असाधारण प्रेरणा से उन्होंने परमेश्वर की स्तुति की या उसकी इच्छा प्रगट की। । परन्तु फिर और कभी न की।
Joshua 8:1तब यहोवा ने यहोशू से कहा, “ मत डर + 8:1 मत डर: परमेश्वर यहोशू को उसकी निराशा से उबारता है यहोशू. 7:6 और उसे आज्ञा देता है कि आई नगर पर बड़ी सेना लेकर आक्रमण कर।, और तेरा मन कच्चा न हो; कमर बाँधकर सब योद्धाओं को साथ ले, और आई पर चढ़ाई कर; सुन, मैंने आई के राजा को उसकी प्रजा और उसके नगर और देश समेत तेरे वश में कर दिया है।