इब्रानियों 1:3
वह उसकी महिमा का प्रकाश, और उसके तत्व की छाप है, और सब वस्तुओं को अपनी सामर्थ्य के वचन से सम्भालता है: वह पापों को धोकर ऊँचे स्थानों पर महामहिमन् के दाहिने जा बैठा।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Leviticus 15:15तब याजक उनमें से एक को पापबलि; और दूसरे को होमबलि के लिये भेंट चढ़ाए; और याजक उसके लिये उसके प्रमेह के कारण यहोवा के सामने प्रायश्चित करे।
Job 37:22उत्तर दिशा से सुनहरी ज्योति आती है 1 परमेश्वर भययोग्य तेज से विभूषित है। 1
Psalms 110:1मेरे प्रभु से यहोवा की वाणी यह है, “तू मेरे दाहिने ओर बैठ, 1 जब तक कि मैं तेरे शत्रुओं को तेरे चरणों की चौकी न कर दूँ।” (इब्रा. 10:12,13, लूका 20:42,43) 1
Micah 5:4और वह खड़ा होकर + 5:4 वह खड़ा होकर: भविष्यद्वक्ता इस जन्म लेनेवाले राजा के व्यक्तिगत कामों की चर्चा करता जाता है। उसका अन्त नहीं होगा वह किसी पर अपना राज निर्भर नहीं करेगा परन्तु उसे स्वयं सम्भालेगा। यहोवा की दी हुई शक्ति से, और अपने परमेश्वर यहोवा के नाम के प्रताप से, उनकी चरवाही करेगा। और वे सुरक्षित रहेंगे, क्योंकि अब वह पृथ्वी की छोर तक महान ठहरेगा।
Mark 16:19तब प्रभु यीशु उनसे बातें करने के बाद स्वर्ग पर उठा लिया गया, और परमेश्वर की दाहिनी ओर बैठ गया। (1 पत. 3:22)
John 1:4उसमें जीवन था + 1:4 उसमें जीवन था: परमेश्वर “जीवन” है या “जीवित” परमेश्वर है, घोषित किया गया हैं, क्योंकि वह स्रोत या जीवन का सोता है; और वह जीवन मनुष्यों की ज्योति था।