इब्रानियों 10:5
इसी कारण मसीह जगत में आते समय कहता है, 1 “बलिदान और भेंट तूने न चाही, 1 पर मेरे लिये एक देह तैयार की। 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
6होमबलियों और पापबलियों से तू प्रसन्न नहीं हुआ। 1
Cross References
Psalms 40:6मेलबलि और अन्नबलि से तू प्रसन्न नहीं होता 1 तूने मेरे कान खोदकर खोले हैं। 1 होमबलि और पापबलि तूने नहीं चाहा + 40:6 तूने नहीं चाहा: उसने उनकी इच्छा नहीं की वह आज्ञाकारिता के आगे इनसे प्रसन्न नहीं होगा। । 1
Isaiah 1:11यहोवा यह कहता है, “तुम्हारे बहुत से मेलबलि मेरे किस काम के हैं? मैं तो मेढ़ों के होमबलियों से और पाले हुए पशुओं की चर्बी से अघा गया हूँ; मैं बछड़ों या भेड़ के बच्चों या बकरों के लहू से प्रसन्न नहीं होता।
Jeremiah 6:20मेरे लिये जो लोबान शेबा से, और सुगन्धित नरकट जो दूर देश से आता है, इसका क्या प्रयोजन है? तुम्हारे होमबलियों से मैं प्रसन्न नहीं हूँ + 6:20 तुम्हारे होमबलियों से मैं प्रसन्न नहीं हूँ: परमेश्वर अनुष्ठान आधारित सेवाओं को अस्वीकार नहीं करता है परन्तु व्यक्तिगत पवित्रता और नैतिकता की जगह उसके प्रति-स्थापन को अस्वीकार करता है।, और न तुम्हारे मेलबलि मुझे मीठे लगते हैं।
Amos 5:21“मैं तुम्हारे पर्वों से बैर रखता, और उन्हें निकम्मा जानता हूँ, और तुम्हारी महासभाओं से मैं प्रसन्न नहीं।
Matthew 11:3“क्या आनेवाला तू ही है, या हम दूसरे की प्रतीक्षा करें?”
Luke 7:19तब यूहन्ना ने अपने चेलों में से दो को बुलाकर प्रभु के पास यह पूछने के लिये भेजा, “क्या आनेवाला तू ही है, या हम किसी और दूसरे की प्रतीक्षा करे?”