इब्रानियों 12:19
और तुरही की ध्वनि, और बोलनेवाले के ऐसे शब्द के पास नहीं आए, जिसके सुननेवालों ने विनती की, कि अब हम से और बातें न की जाएँ। (निर्ग. 20:18-21, व्यव. 5:23,25)
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
20क्योंकि वे उस आज्ञा को न सह सके “यदि कोई पशु भी पहाड़ को छूए, तो पथराव किया जाए।” (निर्ग. 19:12-13)
Cross References
Exodus 20:1तब परमेश्वर ने ये सब वचन कहे,
Deuteronomy 4:12तब यहोवा ने उस आग के बीच में से तुम से बातें की; बातों का शब्द तो तुम को सुनाई पड़ा, परन्तु कोई रूप न देखा; केवल शब्द ही शब्द सुन पड़ा।
Deuteronomy 5:3इस वाचा को यहोवा ने हमारे पितरों से नहीं + 5:3 हमारे पितरों से नहीं: पितरों अर्थात् अब्राहम, इसहाक और याकूब (व्यव. 4:37) नि:सन्देह परमेश्वर ने उनसे वाचा बाँधी थी पर वह वाचा नहीं जिसकी यहाँ चर्चा की गई है। सीनै पर्वत पर बाँधी गई इस वाचा के उत्तरदायित्व क्योंकि अब उस जाति को एक राष्ट्र बनाया गया था।, हम ही से बाँधा, जो यहाँ आज के दिन जीवित हैं।
Deuteronomy 18:16यह तेरी उस विनती के अनुसार होगा, जो तूने होरेब पहाड़ के पास सभा के दिन अपने परमेश्वर यहोवा से की थी, ‘मुझे न तो अपने परमेश्वर यहोवा का शब्द फिर सुनना, और न वह बड़ी आग फिर देखनी पड़े, कहीं ऐसा न हो कि मर जाऊँ।’
1 Thessalonians 4:16क्योंकि प्रभु आप ही स्वर्ग से उतरेगा; उस समय ललकार, और प्रधान दूत का शब्द सुनाई देगा + 4:16 प्रधान दूत का शब्द सुनाई देगा: मतलब एक प्रमुख स्वर्गदूत; वह जो प्रथम है, या वह जो दूसरों के ऊपर हैं।, और परमेश्वर की तुरही फूँकी जाएगी, और जो मसीह में मरे हैं, वे पहले जी उठेंगे।