इब्रानियों 12:2
और विश्वास के कर्ता और सिद्ध करनेवाले + 12:2 विश्वास के कर्ता और सिद्ध करनेवाले: वह विश्वास का या परमेश्वर में भरोसा का प्रथम और अन्तिम उदाहरण हैं। यीशु की ओर ताकते रहें; जिसने उस आनन्द के लिये जो उसके आगे धरा था, लज्जा की कुछ चिन्ता न करके, क्रूस का दुःख सहा; और सिंहासन पर परमेश्वर के दाहिने जा बैठा। (1 पत. 2:23,24, तीतु. 2:13,14) 1 परमेश्वर द्वारा ताड़ना
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Numbers 21:9अतः मूसा ने पीतल का एक साँप बनवाकर खम्भे पर लटकाया; तब साँप के डसे हुओं में से जिस-जिसने उस पीतल के साँप की ओर देखा वह जीवित बच गया। (यूह. 3:14) 1 होर पर्वत से मोआब की ओर यात्रा
Psalms 22:6परन्तु मैं तो कीड़ा हूँ, मनुष्य नहीं; 1 मनुष्यों में मेरी नामधराई है, 1 और लोगों में मेरा अपमान होता है। 1
Psalms 110:1मेरे प्रभु से यहोवा की वाणी यह है, “तू मेरे दाहिने ओर बैठ, 1 जब तक कि मैं तेरे शत्रुओं को तेरे चरणों की चौकी न कर दूँ।” (इब्रा. 10:12,13, लूका 20:42,43) 1
Isaiah 8:17मैं उस यहोवा की बाट जोहता रहूँगा जो अपने मुख को याकूब के घराने से छिपाये है, और मैं उसी पर आशा लगाए रहूँगा। (मीका 3:4, भज. 27:14)
Isaiah 45:22“हे पृथ्वी के दूर-दूर के देश के रहनेवालों, तुम मेरी ओर फिरो और उद्धार पाओ! क्योंकि मैं ही परमेश्वर हूँ और दूसरा कोई नहीं है।
Isaiah 50:6मैंने मारनेवालों को अपनी पीठ और गलमोछ नोचनेवालों की ओर अपने गाल किए; अपमानित होने और उनके थूकने से मैंने मुँह न छिपाया। (मत्ती 26:67, इब्रा. 12:2)