Hebrews 13:2
अतिथि-सत्कार करना न भूलना, क्योंकि इसके द्वारा कितनों ने अनजाने में स्वर्गदूतों का आदर-सत्कार किया है। (1 पत. 4:9)
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
Be not forgetful to entertain strangers: for thereby some have entertained angels unawares.
In Context
Cross References
Leviticus 19:34जो परदेशी तुम्हारे संग रहे वह तुम्हारे लिये देशी के समान हो, और उससे अपने ही समान प्रेम रखना; क्योंकि तुम भी मिस्र देश में परदेशी थे; मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ + 19:34 मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ: देखें टिप्पणी लैव्य.18:2.।
Judges 13:15मानोह ने यहोवा के दूत से कहा, “हम तुझको रोक लें, कि तेरे लिये बकरी का एक बच्चा पकाकर तैयार करें + 13:15 बकरी का एक बच्चा पकाकर तैयार करें: मानोह की भाषा में भी गिदोन के सदृश्य (न्या 6:18) सन्देह का संकेत है कि वह आगन्तुक अलौकिक नहीं। ।”
1 Kings 17:11जब वह लेने जा रही थी, तो उसने उसे पुकारके कहा “अपने हाथ में एक टुकड़ा रोटी भी मेरे पास लेती आ।”
Job 31:19यदि मैंने किसी को वस्त्रहीन मरते हुए देखा, 1 या किसी दरिद्र को जिसके पास ओढ़ने को न था 1
Isaiah 58:7क्या वह यह नहीं है कि अपनी रोटी भूखों को बाँट देना, अनाथ और मारे-मारे फिरते हुओं को अपने घर ले आना, किसी को नंगा देखकर वस्त्र पहनाना, और अपने जातिभाइयों से अपने को न छिपाना? (इब्रा. 13:2,3, नीति. 25:21, 28:27, मत्ती 25:35,36)
Matthew 25:40तब राजा उन्हें उत्तर देगा, ‘मैं तुम से सच कहता हूँ, कि तुम ने जो मेरे इन छोटे से छोटे भाइयों में से + 25:40 छोटे से छोटे भाइयों में से: छोटे से छोटा सबसे गरीब, तुच्छ और पीड़ित जाना जाता है। किसी एक के साथ किया, वह मेरे ही साथ किया।’