होशे 3:5
उसके बाद वे अपने परमेश्वर यहोवा और अपने राजा दाऊद को फिर ढूँढ़ने लगेंगे + 3:5 वे अपने परमेश्वर यहोवा .... फिर ढूँढ़ने लगेंगे: इब्रानी में इस शब्द ढूँढ़ने का अर्थ है यत्न के साथ खोजना जैसे परमेश्वर को, यह धार्मिक खोज का बोध करवाता है। , और अन्त के दिनों में यहोवा के पास, और उसकी उत्तम वस्तुओं के लिये थरथराते हुए आएँगे।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Numbers 24:14“अब सुन, मैं अपने लोगों के पास लौटकर जाता हूँ; परन्तु पहले मैं तुझे चेतावनी देता हूँ कि आनेवाले दिनों में वे लोग तेरी प्रजा से क्या-क्या करेंगे।” 1 बिलाम की चौथी भविष्यद्वाणी
1 Kings 12:16जब समस्त इस्राएल ने देखा कि राजा हमारी नहीं सुनता, तब वे बोले, 1 “दाऊद के साथ हमारा क्या अंश? 1 हमारा तो यिशै के पुत्र में कोई भाग नहीं! 1 हे इस्राएल अपने-अपने डेरे को चले जाओः 1 अब हे दाऊद, अपने ही घराने की चिन्ता कर।”
Isaiah 2:2अन्त के दिनों में ऐसा होगा कि यहोवा के भवन का पर्वत सब पहाड़ों पर दृढ़ किया जाएगा, और सब पहाड़ियों से अधिक ऊँचा किया जाएगा; और हर जाति के लोग धारा के समान उसकी ओर चलेंगे।
Isaiah 55:3कान लगाओ, और मेरे पास आओ; सुनो, तब तुम जीवित रहोगे; और मैं तुम्हारे साथ सदा की वाचा बाँधूँगा, अर्थात् दाऊद पर की अटल करुणा की वाचा। (भज. 89:28, नीति. 4:20, प्रेरि. 13:34)
Jeremiah 3:22“हे भटकनेवाले बच्चों, लौट आओ, मैं तुम्हारा भटकना सुधार दूँगा। देख, हम तेरे पास आए हैं; क्योंकि तू ही हमारा परमेश्वर यहोवा है।
Jeremiah 30:9परन्तु वे अपने परमेश्वर यहोवा और अपने राजा दाऊद की सेवा करेंगे जिसको मैं उन पर राज्य करने के लिये ठहराऊँगा। (लूका 1:69, प्रेरि. 2:30)