यशायाह 2:5
हे याकूब के घराने, आ, हम यहोवा के प्रकाश में चलें + 2:5 आ, हम यहोवा के प्रकाश में चलें: इसका अभिप्रेत अर्थ है, हम यहोवा की आज्ञाओं का पालन करें। । (इफि. 5:8, 1 यूह. 1:7)
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
O house of Jacob, come ye, and let us walk in the light of the LORD.
In Context
Cross References
Psalms 89:15क्या ही धन्य है वह समाज जो आनन्द के ललकार को पहचानता है; 1 हे यहोवा, वे लोग तेरे मुख के प्रकाश में चलते हैं, 1
Isaiah 2:3और बहुत देशों के लोग आएँगे, और आपस में कहेंगे: “आओ, हम यहोवा के पर्वत पर चढ़कर, याकूब के परमेश्वर के भवन में जाएँ; तब वह हमको अपने मार्ग सिखाएगा, और हम उसके पथों पर चलेंगे।” क्योंकि यहोवा की व्यवस्था सिय्योन से, और उसका वचन यरूशलेम से निकलेगा। (जक. 8:20-23)
Isaiah 58:1“गला खोलकर पुकार, कुछ न रख छोड़, नरसिंगे का सा ऊँचा शब्द कर; मेरी प्रजा को उसका अपराध अर्थात् याकूब के घराने को उसका पाप जता दे।
Isaiah 60:19फिर दिन को सूर्य तेरा उजियाला न होगा, न चाँदनी के लिये चन्द्रमा परन्तु यहोवा तेरे लिये सदा का उजियाला और तेरा परमेश्वर तेरी शोभा ठहरेगा। (प्रका. 21:123, प्रका. 22:5)
John 12:35यीशु ने उनसे कहा, “ज्योति अब थोड़ी देर तक तुम्हारे बीच में है, जब तक ज्योति तुम्हारे साथ है तब तक चले चलो; ऐसा न हो कि अंधकार तुम्हें आ घेरे; जो अंधकार में चलता है वह नहीं जानता कि किधर जाता है।
Ephesians 5:8क्योंकि तुम तो पहले अंधकार थे + 5:8 तुम तो पहले अंधकार थे: यहाँ इसका अर्थ है, वे स्वयं ही विगत में अज्ञानता में डूबे हुए थे, और उसी घृणित कामों में अभ्यस्त थे। परन्तु अब प्रभु में ज्योति हो, अतः ज्योति की सन्तान के समान चलो।