यशायाह 33:22
क्योंकि यहोवा हमारा न्यायी, यहोवा हमारा हाकिम, यहोवा हमारा राजा है; वही हमारा उद्धार करेगा।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
For the LORD is our judge, the LORD is our lawgiver, the LORD is our king; he will save us.
In Context
Cross References
Genesis 18:25इस प्रकार का काम करना तुझ से दूर रहे कि दुष्ट के संग धर्मी को भी मार डाले और धर्मी और दुष्ट दोनों की एक ही दशा हो। यह तुझ से दूर रहे। क्या सारी पृथ्वी का न्यायी न्याय न करे?”
1 Samuel 12:12और जब तुम ने देखा कि अम्मोनियों का राजा नाहाश हम पर चढ़ाई करता है, तब यद्यपि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा तुम्हारा राजा था तो भी तुम ने मुझसे कहा, ‘नहीं, हम पर एक राजा राज्य करेगा।’
Psalms 44:4हे परमेश्वर, तू ही हमारा महाराजा है, 1 तू याकूब के उद्धार की आज्ञा देता है। 1
Psalms 50:6और स्वर्ग उसके धर्मी होने का प्रचार करेगा 1 क्योंकि परमेश्वर तो आप ही न्यायी है। (सेला) (भज. 97:6, इब्रा. 12:23) 1
Psalms 75:7परन्तु परमेश्वर ही न्यायी है, 1 वह एक को घटाता और दूसरे को बढ़ाता है। 1
Psalms 98:9यह यहोवा के सामने हो, क्योंकि वह पृथ्वी का न्याय करने को आनेवाला है। 1 वह धर्म से जगत का, 1 और सच्चाई से देश-देश के लोगों का न्याय करेगा। (प्रेरि. 17:31)