यशायाह 40:28
क्या तुम नहीं जानते? क्या तुम ने नहीं सुना? यहोवा जो सनातन परमेश्वर और पृथ्वी भर का सृजनहार है, वह न थकता, न श्रमित होता है, उसकी बुद्धि अगम है।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
29वह थके हुए को बल देता है और शक्तिहीन को बहुत सामर्थ्य देता है।
Cross References
Genesis 21:33फिर अब्राहम ने बेर्शेबा में झाऊ का एक वृक्ष लगाया, और वहाँ यहोवा से जो सनातन परमेश्वर है, प्रार्थना की।
1 Samuel 2:10जो यहोवा से झगड़ते हैं वे चकनाचूर होंगे; 1 वह उनके विरुद्ध आकाश में गरजेगा। 1 यहोवा पृथ्वी की छोर तक न्याय करेगा; 1 और अपने राजा को बल देगा + 2:10 अपने राजा को बल देगा: यह एक अत्यधिक असाधारण वाक्य है जिसमें परमेश्वर के मसीह के राज्य और महिमा की स्पष्ट एवं विशिष्ट भविष्यद्वाणी है। , 1 और अपने अभिषिक्त के सींग को ऊँचा करेगा।” (लूका 1:69)
Psalms 90:2इससे पहले कि पहाड़ उत्पन्न हुए, 1 या तूने पृथ्वी और जगत की रचना की, 1 वरन् अनादिकाल से अनन्तकाल तक तू ही परमेश्वर है। 1
Psalms 139:6यह ज्ञान मेरे लिये बहुत कठिन है; 1 यह गम्भीर और मेरी समझ से बाहर है। 1
Isaiah 40:21क्या तुम नहीं जानते? क्या तुम ने नहीं सुना? क्या तुम को आरम्भ ही से नहीं बताया गया? क्या तुम ने पृथ्वी की नींव पड़ने के समय ही से विचार नहीं किया?
Isaiah 55:8क्योंकि यहोवा कहता है, मेरे विचार और तुम्हारे विचार एक समान नहीं है, न तुम्हारी गति और मेरी गति एक सी है। (रोम. 11:33)