यशायाह 44:12
लोहार एक बसूला अंगारों में बनाता और हथौड़ों से गढ़कर तैयार करता है, अपने भुजबल से वह उसको बनाता है; फिर वह भूखा हो जाता है और उसका बल घटता है, वह पानी नहीं पीता और थक जाता है।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Exodus 32:4और हारून ने उन्हें उनके हाथ से लिया, और एक बछड़ा ढालकर बनाया + 32:4 एक बछड़ा ढालकर बनाया: लोग काफी हद तक अपने पुरखों के विश्वास को खो बैठे थे, और व्यक्तिगत अनदेखे परमेश्वर की सच्चाई नहीं जानते थे।, और टाँकी से गढ़ा। तब वे कहने लगे, “हे इस्राएल तेरा ईश्वर जो तुझे मिस्र देश से छुड़ा लाया है वह यही है।”
Isaiah 40:19मूरत! कारीगर ढालता है, सुनार उसको सोने से मढ़ता और उसके लिये चाँदी की साँकलें ढालकर बनाता है।
Isaiah 46:6जो थैली से सोना उण्डेलते या काँटे में चाँदी तौलते हैं, जो सुनार को मजदूरी देकर उससे देवता बनवाते हैं, तब वे उसे प्रणाम करते वरन् दण्डवत् भी करते हैं! (निर्ग. 32:2-4)
Habakkuk 2:13देखो, क्या सेनाओं के यहोवा की ओर से यह नहीं होता कि देश-देश के लोग परिश्रम तो करते हैं परन्तु वे आग का कौर होते हैं; और राज्य-राज्य के लोगों का परिश्रम व्यर्थ ही ठहरता है?