Isaiah 46:13
मैं अपनी धार्मिकता को समीप ले आने पर हूँ वह दूर नहीं है, और मेरे उद्धार करने में विलम्ब न होगा; मैं सिय्योन का उद्धार करूँगा और इस्राएल को महिमा दूँगा।”
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
12“हे कठोर मनवालों तुम जो धार्मिकता से दूर हो, कान लगाकर मेरी सुनो।
Cross References
Psalms 14:7भला हो कि इस्राएल का उद्धार सिय्योन से + 14:7 सिय्योन से: उसे यहाँ परमेश्वर का निवास-स्थान माना गया है, जहाँ से वह आज्ञा देता है और जहाँ से वह अपना सामर्थ्य निष्कासित करता है। प्रगट होता! 1 जब यहोवा अपनी प्रजा को दासत्व से लौटा ले आएगा, 1 तब याकूब मगन और इस्राएल आनन्दित होगा। (भज. 53:6, लूका 1:69)
Psalms 46:5परमेश्वर उस नगर के बीच में है, वह कभी 1 टलने का नहीं; 1 पौ फटते ही परमेश्वर उसकी सहायता करता है। 1
Isaiah 12:2देखो “परमेश्वर मेरा उद्धार है, मैं भरोसा रखूँगा और न थरथराऊँगा; क्योंकि प्रभु यहोवा मेरा बल और मेरे भजन का विषय है, और वह मेरा उद्धारकर्ता हो गया है।” (भज. 118:14, निर्ग. 15:2)
Isaiah 43:7हर एक को जो मेरा कहलाता है, जिसको मैंने अपनी महिमा के लिये सृजा, जिसको मैंने रचा और बनाया है।” 1 इस्राएल परमेश्वर का गवाह
Isaiah 45:8हे आकाश ऊपर से धार्मिकता बरसा, आकाशमण्डल से धार्मिकता की वर्षा हो; पृथ्वी खुले कि उद्धार उत्पन्न हो; और धार्मिकता भी उसके संग उगाए; मैं यहोवा ही ने उसे उत्पन्न किया है। 1 कुम्हार और मिट्टी
Isaiah 56:1यहोवा यह कहता है, “न्याय का पालन करो, और धर्म के काम करो; क्योंकि मैं शीघ्र तुम्हारा उद्धार करूँगा, और मेरा धर्मी होना प्रगट होगा।