यशायाह 50:4
प्रभु यहोवा ने मुझे सीखनेवालों की जीभ दी है कि मैं थके हुए को अपने वचन के द्वारा सम्भालना जानूँ। भोर को वह नित मुझे जगाता और मेरा कान खोलता है + 50:4 मेरा कान खोलता है: कान खोलने का अर्थ है कि निर्देशनों को ग्रहण करने के लिए किसी को तैयार करना। कि मैं शिष्य के समान सुनूँ।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
3मैं आकाश को मानो शोक का काला कपड़ा पहनाता, और टाट को उनका ओढ़ना बना देता हूँ।” 1 आज्ञाकारी दास
5प्रभु यहोवा ने मेरा कान खोला है, और मैंने विरोध न किया, न पीछे हटा।
Cross References
Exodus 4:11यहोवा ने उससे कहा, “मनुष्य का मुँह किसने बनाया है? और मनुष्य को गूँगा, या बहरा, या देखनेवाला, या अंधा, मुझ यहोवा को छोड़ कौन बनाता है?
Deuteronomy 18:18इसलिए मैं उनके लिये उनके भाइयों के बीच में से तेरे समान एक नबी को उत्पन्न करूँगा; और अपना वचन उसके मुँह में डालूँगा; और जिस-जिस बात की मैं उसे आज्ञा दूँगा वही वह उनको कह सुनाएगा। (प्रेरि. 3:2, 7:37)
Psalms 5:3हे यहोवा, भोर को मेरी वाणी तुझे सुनाई देगी, 1 मैं भोर को प्रार्थना करके तेरी बाट जोहूँगा। 1
Psalms 45:2तू मनुष्य की सन्तानों में परम सुन्दर है; 1 तेरे होठों में अनुग्रह भरा हुआ है; 1 इसलिए परमेश्वर ने तुझे सदा के लिये आशीष 1 दी है। (लूका 4:22, इब्रा. 1:3,4) 1
Psalms 143:8प्रातःकाल + 143:8 प्रातःकाल: अर्थात् अति शीघ्र, अविलम्ब, प्रातःकाल की प्रथम किरण पर ही। इसे ऐसा कर दे कि वह दिन की सर्वप्रथम बात हो। को अपनी करुणा की बात मुझे सुना, 1 क्योंकि मैंने तुझी पर भरोसा रखा है। 1 जिस मार्ग पर मुझे चलना है, वह मुझ को बता दे, 1 क्योंकि मैं अपना मन तेरी ही ओर लगाता हूँ। 1
Proverbs 25:11जैसे चाँदी की टोकरियों में सोने के सेब हों, 1 वैसे ही ठीक समय पर कहा हुआ वचन होता है। 1