यशायाह 59:11
हम सब के सब रीछों के समान चिल्लाते हैं और पिण्डुकों के समान च्यूं-च्यूं करते हैं; हम न्याय की बाट तो जोहते हैं, पर वह कहीं नहीं; और उद्धार की बाट जोहते हैं पर वह हम से दूर ही रहता है।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Job 30:28मैं शोक का पहरावा पहने हुए मानो बिना सूर्य की गर्मी के काला हो गया हूँ। 1 और मैं सभा में खड़ा होकर सहायता के लिये दुहाई देता हूँ। 1
Psalms 38:8मैं निर्बल और बहुत ही चूर हो गया हूँ; 1 मैं अपने मन की घबराहट से कराहता हूँ। 1
Psalms 119:150जो दुष्टता की धुन में हैं, वे निकट आ गए हैं; 1 वे तेरी व्यवस्था से दूर हैं। 1
Isaiah 38:14मैं सूपाबेनी या सारस के समान च्यूं-च्यूं करता, मैं पिण्डुक के समान विलाप करता हूँ। 1 मेरी आँखें ऊपर देखते-देखते पत्थरा गई हैं। 1 हे यहोवा, मुझ पर अंधेर हो रहा है; तू मेरा सहारा हो! 1
Isaiah 59:9इस कारण न्याय हम से दूर है, और धर्म हमारे समीप ही नहीं आता; हम उजियाले की बाट तो जोहते हैं, परन्तु, देखो अंधियारा ही बना रहता है, हम प्रकाश की आशा तो लगाए हैं, परन्तु, घोर अंधकार ही में चलते हैं।
Jeremiah 9:1भला होता, कि मेरा सिर जल ही जल, और मेरी आँखें आँसुओं का सोता होतीं, कि मैं रात दिन अपने मारे गए लोगों के लिये रोता रहता।