याकूब 1:12
धन्य है वह मनुष्य, जो परीक्षा में स्थिर रहता है; क्योंकि वह खरा निकलकर जीवन का वह मुकुट पाएगा, जिसकी प्रतिज्ञा प्रभु ने अपने प्रेम करनेवालों को दी है।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Deuteronomy 7:9इसलिए जान ले कि तेरा परमेश्वर यहोवा ही परमेश्वर है, वह विश्वासयोग्य परमेश्वर है; जो उससे प्रेम रखते और उसकी आज्ञाएँ मानते हैं उनके साथ वह हजार पीढ़ी तक अपनी वाचा का पालन करता, और उन पर करुणा करता रहता है;
Deuteronomy 13:3तब तुम उस भविष्यद्वक्ता या स्वप्न देखनेवाले के वचन पर कभी कान न रखना; क्योंकि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा तुम्हारी परीक्षा लेगा, जिससे यह जान ले, कि ये मुझसे अपने सारे मन और सारे प्राण के साथ प्रेम रखते हैं या नहीं? (व्यव. 13:3, 1 कुरि. 11:19)
Job 5:17“देख, क्या ही धन्य वह मनुष्य, जिसको 1 परमेश्वर ताड़ना देता है; 1 इसलिए तू सर्वशक्तिमान की ताड़ना को तुच्छ मत जान। 1
Psalms 94:12हे यहोवा, क्या ही धन्य है वह पुरुष जिसको तू ताड़ना देता है, 1 और अपनी व्यवस्था सिखाता है, 1
Psalms 119:71मुझे जो दुःख हुआ वह मेरे लिये भला ही हुआ है, 1 जिससे मैं तेरी विधियों को सीख सकूँ। 1
Proverbs 3:11हे मेरे पुत्र, यहोवा की शिक्षा से मुँह न मोड़ना, 1 और जब वह तुझे डाँटे, तब तू बुरा न मानना, 1