James 4:5
क्या तुम यह समझते हो, कि पवित्रशास्त्र व्यर्थ कहता है? “जिस पवित्र आत्मा को उसने हमारे भीतर बसाया है, क्या वह ऐसी लालसा करता है, जिसका प्रतिफल डाह हो”?
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
Do ye think that the scripture saith in vain, The spirit that dwelleth in us lusteth to envy?
In Context
Cross References
Genesis 6:5यहोवा ने देखा कि मनुष्यों की बुराई पृथ्वी पर बढ़ गई है, और उनके मन के विचार में जो कुछ उत्पन्न होता है वह निरन्तर बुरा ही होता है। (भज. 53:2)
Genesis 26:14जब उसके भेड़-बकरी, गाय-बैल, और बहुत से दास-दासियाँ हुईं, तब पलिश्ती उससे डाह करने लगे। 1 कुओं के लिये झगड़ा
Genesis 37:11उसके भाई तो उससे डाह करते थे; पर उसके पिता ने उसके उस वचन को स्मरण रखा।
Numbers 11:29मूसा ने उससे कहा, “क्या तू मेरे कारण जलता है? भला होता कि यहोवा की सारी प्रजा के लोग भविष्यद्वक्ता होते, और यहोवा अपना आत्मा उन सभी में समवा देता!” (1 कुरि. 14:5)
Psalms 106:16उन्होंने छावनी में मूसा के, 1 और यहोवा के पवित्र जन हारून के विषय में डाह की, 1
Ecclesiastes 4:4तब मैंने सब परिश्रम के काम और सब सफल कामों को देखा जो लोग अपने पड़ोसी से जलन के कारण करते हैं + 4:4 लोग अपने पड़ोसी से जलन के कारण करते हैं: सफलता कार्य करनेवाले को ईर्ष्या का पात्र बना देती है। यह कार्य पड़ोसी के साथ मनुष्य की प्रतिद्वंद्विता का परिणाम है। । यह भी व्यर्थ और वायु को पकड़ना है।