यिर्मयाह 13:27
व्यभिचार और चोचला और छिनालपन आदि तेरे घिनौने काम + 13:27 तेरे घिनौने काम: भविष्यद्वक्ता यहूदा के तीन आरोपों का सारांश प्रस्तुत करता है- आत्मिक व्यभिचार, मूर्तिपूजा की अत्यधिक अधीरता और अन्यजातीय नाचगान एवं मद्यपान में निर्लज्ज सहभागिता। जो तूने मैदान और टीलों पर किए हैं, वे सब मैंने देखे हैं। हे यरूशलेम, तुझ पर हाय! तू अपने आपको कब तक शुद्ध न करेगी? और कितने दिन तक तू बनी रहेगी?”
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
26इसलिए मैं भी तेरा आँचल तेरे मुँह तक उठाऊँगा, तब तेरी लज्जा जानी जाएगी।
Cross References
Psalms 94:8तुम जो प्रजा में पशु सरीखे हो, विचार करो; 1 और हे मूर्खों तुम कब बुद्धिमान बनोगे + 94:8 तुम कब बुद्धिमान बनोगे: तुम्हारी यह मूर्खता कब तक रहेगी? तुम सत्य को कब स्वीकार करोगे? तुम अगर प्राणियों के सदृश्य कब व्यवहार करोगे?? 1
Isaiah 57:7एक बड़े ऊँचे पहाड़ पर तूने अपना बिछौना बिछाया है, वहीं तू बलि चढ़ाने को चढ़ गई।
Jeremiah 2:20“क्योंकि बहुत समय पहले मैंने तेरा जूआ तोड़ डाला और तेरे बन्धन खोल दिए; परन्तु तूने कहा, ‘मैं सेवा न करूँगी।’ और सब ऊँचे-ऊँचे टीलों पर और सब हरे पेड़ों के नीचे तू व्यभिचारिणी का सा काम करती रही।
Jeremiah 3:6फिर योशिय्याह राजा के दिनों में यहोवा ने मुझसे यह भी कहा, “क्या तूने देखा कि भटकनेवाली इस्राएल ने क्या किया है? उसने सब ऊँचे पहाड़ों पर और सब हरे पेड़ों के तले जा जाकर व्यभिचार किया है।
Jeremiah 4:14हे यरूशलेम, अपना हृदय बुराई से धो, कि तुम्हारा उद्धार हो जाए। तुम कब तक व्यर्थ कल्पनाएँ करते रहोगे?
Jeremiah 5:8वे खिलाए-पिलाए बे-लगाम घोड़ों के समान हो गए, वे अपने-अपने पड़ोसी की स्त्री पर हिनहिनाने लगे।