Jeremiah 17:21
यहोवा यह कहता है, सावधान रहो, विश्राम के दिन कोई बोझ मत उठाओ; और न कोई बोझ यरूशलेम के फाटकों के भीतर ले आओ। (यूह. 5:10)
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Numbers 15:32जब इस्राएली जंगल में रहते थे, उन दिनों एक मनुष्य विश्राम के दिन लकड़ी बीनता हुआ मिला।
Deuteronomy 4:15“इसलिए तुम अपने विषय में बहुत सावधान रहना। क्योंकि जब यहोवा ने तुम से होरेब पर्वत पर आग के बीच में से बातें की, तब तुम को कोई रूप न दिखाई पड़ा, (रोम. 1:23)
Deuteronomy 11:16इसलिए अपने विषय में सावधान रहो, ऐसा न हो कि तुम्हारे मन धोखा खाएँ, और तुम बहक कर दूसरे देवताओं की पूजा करने लगो और उनको दण्डवत् करने लगो,
Nehemiah 13:15उन्हीं दिनों में मैंने यहूदा में बहुतों को देखा जो विश्रामदिन को हौदों में दाख रौंदते, और पूलियों को ले आते, और गदहों पर लादते थे; वैसे ही वे दाखमधु, दाख, अंजीर और कई प्रकार के बोझ विश्रामदिन को यरूशलेम में लाते थे; तब जिस दिन वे भोजनवस्तु बेचते थे, उसी दिन मैंने उनको चिता दिया।
Proverbs 4:23सबसे अधिक अपने मन की रक्षा कर; 1 क्योंकि जीवन का मूल स्रोत वही है। 1
Jeremiah 17:22विश्राम के दिन अपने-अपने घर से भी कोई बोझ बाहर मत ले जाओ और न किसी रीति का काम-काज करो, वरन् उस आज्ञा के अनुसार जो मैंने तुम्हारे पुरखाओं को दी थी, विश्राम के दिन को पवित्र माना करो + 17:22 विश्राम के दिन को पवित्र माना करो: ग्रामीण प्रजा विश्राम के दिन आराधना हेतु यरूशलेम आती थी कि मन्दिर की आराधना में सहभागी हो परन्तु वे अपनी उपासना के साथ अपनी फसलें भी ले आते थे कि शहर में बेच दें। ।