यिर्मयाह 39:5
परन्तु कसदियों की सेना ने उनको खदेड़कर सिदकिय्याह को यरीहो के अराबा में जा लिया और उनको बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर के पास हमात देश के रिबला में ले गए; और उसने वहाँ उसके दण्ड की आज्ञा दी।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Joshua 4:13अर्थात् कोई चालीस हजार पुरुष युद्ध के हथियार बाँधे हुए संग्राम करने के लिये यहोवा के सामने पार उतरकर यरीहो के पास के अराबा में पहुँचे।
Joshua 13:5फिर गबालियों का देश + 13:5 गबालियों का देश: गबाल के लोग (बेरोनुत के उत्तर में 22 मील येबेल:) वे पत्थर तराशनेवाले थे (1 राजा 5:18) , और सूर्योदय की ओर हेर्मोन पर्वत के नीचे के बालगाद से लेकर हमात की घाटी तक सारा लबानोन,
2 Samuel 8:9जब हमात + 8:9 हमात: वह एक स्वतंत्र राज्य प्रतीत होता है जो सन्हेरीब के समय तक था। (यशा. 37:13) के राजा तोई ने सुना कि दाऊद ने हदादेजेर की समस्त सेना को जीत लिया है,
2 Kings 23:33उसको फ़िरौन-नको ने हमात देश के रिबला नगर में बन्दी बना लिया, ताकि वह यरूशलेम में राज्य न करने पाए, फिर उसने देश पर सौ किक्कार चाँदी और किक्कार भर सोना जुर्माना किया।
2 Chronicles 33:11तब यहोवा ने उन पर अश्शूर के सेनापतियों से चढ़ाई कराई, और वे मनश्शे को नकेल डालकर, और पीतल की बेड़ियों से जकड़कर, उसे बाबेल को ले गए + 33:11 बाबेल को ले गए: अश्शूरों के स्मारकों में इस अभियान का उल्लेख नहीं मिलता है परन्तु एसर्हद्दोन (2 राजा. 19:37) के समय इसका होना यदि संदिग्ध माना जाए तो बहुत ही कम है क्योंकि उसने तेरह वर्ष राज्य किया था। एसर्हद्दोन अपनी अधीनस्थ राजाओं में मनश्शे का उल्लेख करता है। ।
Jeremiah 4:12परन्तु मेरी ओर से ऐसे कामों के लिये अधिक प्रचण्ड वायु बहेगी। अब मैं उनको दण्ड की आज्ञा दूँगा।” 1 यहूदा का शत्रुओं से घिर जाना