Joel 2:23
“हे सिय्योन के लोगों, तुम अपने परमेश्वर यहोवा के कारण मगन हो, और आनन्द करो; क्योंकि तुम्हारे लिये वह वर्षा, अर्थात् बरसात की पहली वर्षा बहुतायत से देगा; और पहले के समान अगली और पिछली वर्षा को भी बरसाएगा। (हब. 3:18)
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
24“तब खलिहान अन्न से भर जाएँगे, और रसकुण्ड नये दाखमधु और ताजे तेल से उमड़ेंगे।
Cross References
Leviticus 26:4तो मैं तुम्हारे लिये समय-समय पर मेंह बरसाऊँगा + 26:4 समय-समय पर मेंह बरसाऊँगा: आवधिक वर्षा जिस पर उस पवित्र देश की उर्वरता निर्भर करती थी, उसी की यहाँ चर्चा की गई है। वहाँ दो वर्ष काल थे जिन्हें धर्मशास्त्र में आरम्भिक वर्षा और उतर कालीन वर्षा कहा गया है। व्यव. 11:14, तथा भूमि अपनी उपज उपजाएगी, और मैदान के वृक्ष अपने-अपने फल दिया करेंगे;
Deuteronomy 28:12यहोवा तेरे लिए अपने आकाशरूपी उत्तम भण्डार को खोलकर तेरी भूमि पर समय पर मेंह बरसाया करेगा, और तेरे सारे कामों पर आशीष देगा; और तू बहुतेरी जातियों को उधार देगा, परन्तु किसी से तुझे उधार लेना न पड़ेगा।
1 Kings 8:36और अपने दासों, अपनी प्रजा इस्राएल के पाप को क्षमा करना; तू जो उनको वह भला मार्ग दिखाता है, जिस पर उन्हें चलना चाहिये, इसलिए अपने इस देश पर, जो तूने अपनी प्रजा का भागकर दिया है, पानी बरसा देना।
Job 37:13चाहे ताड़ना देने के लिये, चाहे अपनी पृथ्वी की भलाई के लिये 1 या मनुष्यों पर करुणा करने के लिये वह उसे भेजे। 1
Psalms 32:11हे धर्मियों यहोवा के कारण आनन्दित 1 और मगन हो, और हे सब सीधे मनवालों 1 आनन्द से जयजयकार करो!
Psalms 95:1आओ हम यहोवा के लिये ऊँचे स्वर से गाएँ, 1 अपने उद्धार की चट्टान का जयजयकार करें! 1