John 1:33
और मैं तो उसे पहचानता नहीं था, परन्तु जिसने मुझे जल से बपतिस्मा देने को भेजा, उसी ने मुझसे कहा, ‘जिस पर तू आत्मा को उतरते और ठहरते देखे; वही पवित्र आत्मा से बपतिस्मा देनेवाला है।’
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
34और मैंने देखा, और गवाही दी है कि यही परमेश्वर का पुत्र है।” (भज. 2:7) 1 यीशु के प्रथम चेले
Cross References
Matthew 3:13उस समय यीशु गलील से यरदन के किनारे पर यूहन्ना के पास उससे बपतिस्मा लेने आया।
Luke 3:16तो यूहन्ना ने उन सब के उत्तर में कहा, “मैं तो तुम्हें पानी से बपतिस्मा देता हूँ, परन्तु वह आनेवाला है, जो मुझसे शक्तिशाली है; मैं तो इस योग्य भी नहीं, कि उसके जूतों का फीता खोल सकूँ, वह तुम्हें पवित्र आत्मा और आग से बपतिस्मा देगा।
John 3:5यीशु ने उत्तर दिया, “मैं तुझ से सच-सच कहता हूँ, जब तक कोई मनुष्य जल और आत्मा से न जन्मे + 3:5 जल और आत्मा से न जन्मे: “जल” यहाँ स्पष्ट रूप से “बपतिस्मा” को प्रकट करता हैं। तो वह परमेश्वर के राज्य में प्रवेश नहीं कर सकता।
Acts 1:5क्योंकि यूहन्ना ने तो पानी में बपतिस्मा दिया है परन्तु थोड़े दिनों के बाद तुम पवित्र आत्मा से बपतिस्मा पाओगे।” (मत्ती 3:11)
Acts 10:44पतरस ये बातें कह ही रहा था कि पवित्र आत्मा वचन के सब सुननेवालों पर उतर आया + 10:44 पवित्र आत्मा वचन के सब सुननेवालों पर उतर आया: अन्य भाषा के साथ उन्हें बोलने की सामर्थ्य प्रदान की।।
Acts 19:2उसने कहा, “क्या तुम ने विश्वास करते समय पवित्र आत्मा पाया + 19:2 पवित्र आत्मा पाया: यह पूछना पौलुस के लिए स्वाभाविक था कि यह आत्मिक वरदान उन्हें मिला है या नहीं।?” उन्होंने उससे कहा, “हमने तो पवित्र आत्मा की चर्चा भी नहीं सुनी।”