John 10:16
और मेरी और भी भेड़ें हैं, जो इस भेड़शाला की नहीं; मुझे उनका भी लाना अवश्य है, वे मेरा शब्द सुनेंगी; तब एक ही झुण्ड और एक ही चरवाहा होगा। (यशा. 56:8, यहे. 34:23, यहे. 37:24)
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
15जिस तरह पिता मुझे जानता है, और मैं पिता को जानता हूँ। और मैं भेड़ों के लिये अपना प्राण देता हूँ।
17पिता इसलिए मुझसे प्रेम रखता है, कि मैं अपना प्राण देता हूँ, कि उसे फिर ले लूँ।
Cross References
Genesis 49:10जब तक शीलो न आए 1 तब तक न तो यहूदा से राजदण्ड छूटेगा, 1 न उसके वंश से व्यवस्था देनेवाला अलग होगा; 1 और राज्य-राज्य के लोग उसके अधीन + 49:10 उसके अधीन: न केवल इस्राएल की सन्तान, बल्कि आदम की सब सन्तान अंत में शान्ति के राजकुमार को दण्डवत करेंगी। यह स्त्री का वंश है जो उस सर्प के सिर को कुचलेगा, यह अब्राहम का वंशज होगा। हो जाएँगे। (यूह. 11:52) 1
Psalms 72:17उसका नाम सदा सर्वदा बना रहेगा; 1 जब तक सूर्य बना रहेगा, तब तक उसका नाम नित्य नया होता रहेगा, 1 और लोग अपने को उसके कारण धन्य गिनेंगे, 1 सारी जातियाँ उसको धन्य कहेंगी। 1
Psalms 98:2यहोवा ने अपना किया हुआ उद्धार प्रकाशित किया, 1 उसने अन्यजातियों की दृष्टि में अपना धर्म प्रगट किया है। 1
Isaiah 11:10उस समय यिशै की जड़ देश-देश के लोगों के लिये एक झण्डा होगी; सब राज्यों के लोग उसे ढूँढ़ेंगें, और उसका विश्रामस्थान तेजोमय होगा। (रोम. 15:12)
Isaiah 42:10हे समुद्र पर चलनेवालों, हे समुद्र के सब रहनेवालों, हे द्वीपों, तुम सब अपने रहनेवालों समेत यहोवा के लिये नया गीत गाओ और पृथ्वी की छोर से उसकी स्तुति करो। (भज. 96:1-3, भज. 97:1)
Isaiah 49:6उसी ने मुझसे यह भी कहा है, “यह तो हलकी सी बात है कि तू याकूब के गोत्रों का उद्धार करने और इस्राएल के रक्षित लोगों को लौटा ले आने के लिये मेरा सेवक ठहरे; मैं तुझे जाति-जाति के लिये ज्योति ठहराऊँगा कि मेरा उद्धार पृथ्वी की एक ओर से दूसरी ओर तक फैल जाए।” (लूका 2:32, प्रेरि. 13:47, भज. 98:2,3)