John 10:9
द्वार मैं हूँ; यदि कोई मेरे द्वारा भीतर प्रवेश करे तो उद्धार पाएगा और भीतर बाहर आया-जाया करेगा और चारा पाएगा। (भज. 118:20)
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
8जितने मुझसे पहले आए; वे सब चोर और डाकू हैं परन्तु भेड़ों ने उनकी न सुनी। (यिर्म. 23:1, यूह. 10:27)
Cross References
Psalms 23:1यहोवा मेरा चरवाहा है, 1 मुझे कुछ घटी न होगी। (यशा. 40:11) 1
Psalms 95:7क्योंकि वही हमारा परमेश्वर है, 1 और हम उसकी चराई की प्रजा, 1 और उसके हाथ की भेड़ें हैं। 1 भला होता, कि आज तुम उसकी बात सुनते! (निर्ग. 17:7) 1
Isaiah 40:11वह चरवाहे के समान अपने झुण्ड को चराएगा, वह भेड़ों के बच्चों को अँकवार में लिए रहेगा और दूध पिलानेवालियों को धीरे धीरे ले चलेगा। (यहे. 34:23, मीका 5:4) 1 इस्राएल का अतुलनीय परमेश्वर
Ezekiel 34:12जैसे चरवाहा अपनी भेड़-बकरियों में से भटकी हुई को फिर से अपने झुण्ड में बटोरता है, वैसे ही मैं भी अपनी भेड़-बकरियों को बटोरूँगा; मैं उन्हें उन सब स्थानों से निकाल ले आऊँगा, जहाँ-जहाँ वे बादल और घोर अंधकार के दिन तितर-बितर हो गई हों।
John 10:1“मैं तुम से सच-सच कहता हूँ, कि जो कोई द्वार से भेड़शाला में प्रवेश नहीं करता, परन्तु किसी दूसरी ओर से चढ़ जाता है, वह चोर और डाकू है + 10:1 वह चोर और डाकू है: वह जो चुपचाप और गुप्त रूप से दूसरों की सम्पत्ति दूर ले जाता है। ।
John 14:6यीशु ने उससे कहा, “ मार्ग और सत्य और जीवन मैं ही हूँ + 14:6 मार्ग और सत्य और जीवन मैं ही हूँ: उनके कहने का मतलब यह हैं कि, वे और अन्य सभी केवल उन्हीं के माध्यम से परमेश्वर के पास पहुँच सकते है।; बिना मेरे द्वारा कोई पिता के पास नहीं पहुँच सकता।