John 12:40
“उसने उनकी आँखें अंधी, 1 और उनका मन कठोर किया है; 1 कहीं ऐसा न हो, कि आँखों से देखें, 1 और मन से समझें, 1 और फिरें, और मैं उन्हें चंगा करूँ।” (यशा. 6:10)
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
39इस कारण वे विश्वास न कर सके, क्योंकि यशायाह ने यह भी कहा है: 1
41यशायाह ने ये बातें इसलिए कहीं, कि उसने उसकी महिमा देखी; और उसने उसके विषय में बातें की।
Cross References
Exodus 7:3परन्तु मैं फ़िरौन के मन को कठोर कर दूँगा, और अपने चिन्ह और चमत्कार मिस्र देश में बहुत से दिखलाऊँगा। (प्रेरि. 7:36)
Exodus 14:4तब मैं फ़िरौन के मन को कठोर कर दूँगा, और वह उनका पीछा करेगा, तब फ़िरौन और उसकी सारी सेना के द्वारा मेरी महिमा होगी; और मिस्री जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ।” और उन्होंने वैसा ही किया।
Exodus 14:17और सुन, मैं आप मिस्रियों के मन को कठोर करता हूँ, और वे उनका पीछा करके समुद्र में घुस पड़ेंगे, तब फ़िरौन और उसकी सेना, और रथों, और सवारों के द्वारा मेरी महिमा होगी।
Joshua 11:20क्योंकि यहोवा की जो मनसा थी, कि अपनी उस आज्ञा के अनुसार जो उसने मूसा को दी थी उन पर कुछ भी दया न करे; वरन् सत्यानाश कर डालें, इस कारण उसने उनके मन ऐसे कठोर कर दिए, कि उन्होंने इस्राएलियों का सामना करके उनसे युद्ध किया।
Psalms 6:2हे यहोवा, मुझ पर दया कर, क्योंकि मैं कुम्हला गया हूँ; 1 हे यहोवा, मुझे चंगा कर, क्योंकि मेरी हड्डियों में बेचैनी है। 1
Psalms 135:10उसने बहुत सी जातियाँ नाश की, 1 और सामर्थी राजाओं को, 1