John 15:5
मैं दाखलता हूँ: तुम डालियाँ हो; जो मुझ में बना रहता है, और मैं उसमें, वह बहुत फल फलता है, क्योंकि मुझसे अलग होकर तुम कुछ भी नहीं कर सकते + 15:5 मुझसे अलग होकर तुम कुछ भी नहीं कर सकते: यह अभिव्यक्ति “मेरे बिना” मुझसे अलग होकर के रूप को दर्शाता है। ।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Proverbs 11:30धर्मी का प्रतिफल जीवन का वृक्ष होता है, 1 और बुद्धिमान मनुष्य लोगों के मन को मोह लेता है। 1
Luke 13:6फिर उसने यह दृष्टान्त भी कहा, “किसी की अंगूर की बारी + 13:6 अंगूर की बारी: एक स्थान जहाँ पर अंगूर की बारी लगाई जाती थी। में एक अंजीर का पेड़ लगा हुआ था: वह उसमें फल ढूँढ़ने आया, परन्तु न पाया। (मत्ती 21:19,20, मर. 11:12-14)
John 9:33यदि यह व्यक्ति परमेश्वर की ओर से न होता, तो कुछ भी नहीं कर सकता।”
John 15:16तुम ने मुझे नहीं चुना + 15:16 तुम ने मुझे नहीं चुना: वह कहता है कि ऐसा नहीं था क्योंकि उन्होंने उसे अपना शिक्षक और मार्गदर्शक चुना था, क्योंकि उसने उन्हें अपने प्रेरित होने के लिए नामित किया था। परन्तु मैंने तुम्हें चुना है और तुम्हें ठहराया ताकि तुम जाकर फल लाओ; और तुम्हारा फल बना रहे, कि तुम मेरे नाम से जो कुछ पिता से माँगो, वह तुम्हें दे।
Romans 6:22परन्तु अब पाप से स्वतंत्र होकर और परमेश्वर के दास बनकर तुम को फल मिला जिससे पवित्रता प्राप्त होती है, और उसका अन्त अनन्त जीवन है।
Romans 12:5वैसा ही हम जो बहुत हैं, मसीह में एक देह होकर आपस में एक दूसरे के अंग हैं।