John 21:25
और भी बहुत से काम हैं, जो यीशु ने किए; यदि वे एक-एक करके लिखे जाते, तो मैं समझता हूँ, कि पुस्तकें जो लिखी जातीं वे जगत में भी न समातीं।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Psalms 40:5हे मेरे परमेश्वर यहोवा, तूने बहुत से काम किए हैं! 1 जो आश्चर्यकर्मों और विचार तू हमारे लिये करता है 1 वह बहुत सी हैं; तेरे तुल्य कोई नहीं! 1 मैं तो चाहता हूँ कि खोलकर उनकी चर्चा करूँ, 1 परन्तु उनकी गिनती नहीं हो सकती। 1
Ecclesiastes 12:12हे मेरे पुत्र, इन्हीं में चौकसी सीख। बहुत पुस्तकों की रचना का अन्त नहीं होता, और बहुत पढ़ना देह को थका देता है।
Matthew 11:5कि अंधे देखते हैं और लँगड़े चलते फिरते हैं, कोढ़ी शुद्ध किए जाते हैं और बहरे सुनते हैं, मुर्दे जिलाए जाते हैं, और गरीबों को सुसमाचार सुनाया जाता है।
John 20:30यीशु ने और भी बहुत चिन्ह चेलों के सामने दिखाए, जो इस पुस्तक में लिखे नहीं गए।
Acts 20:35मैंने तुम्हें सब कुछ करके दिखाया, कि इस रीति से परिश्रम करते हुए निर्बलों को सम्भालना, और प्रभु यीशु के वचन स्मरण रखना अवश्य है, कि उसने आप ही कहा है: ‘लेने से देना धन्य है।’”