John 4:22
तुम जिसे नहीं जानते, उसका भजन करते हो; और हम जिसे जानते हैं, उसका भजन करते हैं; क्योंकि उद्धार यहूदियों में से है। (यशा. 2:3)
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
Ye worship ye know not what: we know what we worship: for salvation is of the Jews.
In Context
Cross References
Genesis 49:10जब तक शीलो न आए 1 तब तक न तो यहूदा से राजदण्ड छूटेगा, 1 न उसके वंश से व्यवस्था देनेवाला अलग होगा; 1 और राज्य-राज्य के लोग उसके अधीन + 49:10 उसके अधीन: न केवल इस्राएल की सन्तान, बल्कि आदम की सब सन्तान अंत में शान्ति के राजकुमार को दण्डवत करेंगी। यह स्त्री का वंश है जो उस सर्प के सिर को कुचलेगा, यह अब्राहम का वंशज होगा। हो जाएँगे। (यूह. 11:52) 1
2 Chronicles 13:10परन्तु हम लोगों का परमेश्वर यहोवा है और हमने उसको नहीं त्यागा, और हमारे पास यहोवा की सेवा टहल करनेवाले याजक, हारून की सन्तान और अपने-अपने काम में लगे हुए लेवीय हैं।
Psalms 68:20वही हमारे लिये बचानेवाला परमेश्वर ठहरा; 1 यहोवा प्रभु मृत्यु से भी बचाता है + 68:20 यहोवा प्रभु मृत्यु से भी बचाता है: अर्थात् एकमात्र वही है जो मृत्यु से बचा सकता है। । 1
Isaiah 2:3और बहुत देशों के लोग आएँगे, और आपस में कहेंगे: “आओ, हम यहोवा के पर्वत पर चढ़कर, याकूब के परमेश्वर के भवन में जाएँ; तब वह हमको अपने मार्ग सिखाएगा, और हम उसके पथों पर चलेंगे।” क्योंकि यहोवा की व्यवस्था सिय्योन से, और उसका वचन यरूशलेम से निकलेगा। (जक. 8:20-23)
Isaiah 12:6हे सिय्योन में बसनेवाली तू जयजयकार कर और ऊँचे स्वर से गा, क्योंकि इस्राएल का पवित्र तुझ में महान है।”
Zephaniah 3:16उस दिन यरूशलेम से यह कहा जाएगा, “हे सिय्योन मत डर, तेरे हाथ ढीले न पड़ने पाएँ।