John 5:30
“मैं अपने आप से कुछ नहीं कर सकता; जैसा सुनता हूँ, वैसा न्याय करता हूँ, और मेरा न्याय सच्चा है; क्योंकि मैं अपनी इच्छा नहीं, परन्तु अपने भेजनेवाले की इच्छा चाहता हूँ।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
31यदि मैं आप ही अपनी गवाही दूँ; तो मेरी गवाही सच्ची नहीं।
Cross References
Genesis 18:25इस प्रकार का काम करना तुझ से दूर रहे कि दुष्ट के संग धर्मी को भी मार डाले और धर्मी और दुष्ट दोनों की एक ही दशा हो। यह तुझ से दूर रहे। क्या सारी पृथ्वी का न्यायी न्याय न करे?”
Psalms 96:13यह यहोवा के सामने हो, क्योंकि वह आनेवाला है। 1 वह पृथ्वी का न्याय करने को आनेवाला है, वह धर्म से जगत का, 1 और सच्चाई से देश-देश के लोगों का न्याय करेगा। (प्रेरि. 17:31)
Hosea 10:7सामरिया अपने राजा समेत जल के बुलबुले के समान मिट जाएगा + 10:7 सामरिया अपने राजा समेत जल के बुलबुले के समान मिट जाएगा: मिट जाएगा। बुलबुला या असंख्य तिनके जो पानी पर तैरते हैं। वे नगण्यता तिस्सारता, महत्त्वहीनता के रूपक हैं जो पानी में गहरे नहीं उतरते हैं।।
John 4:34यीशु ने उनसे कहा, “मेरा भोजन यह है, कि अपने भेजनेवाले की इच्छा के अनुसार चलूँ और उसका काम पूरा करूँ।
John 6:38क्योंकि मैं अपनी इच्छा नहीं, वरन् अपने भेजनेवाले की इच्छा पूरी करने के लिये स्वर्ग से उतरा हूँ।
John 8:28तब यीशु ने कहा, “जब तुम मनुष्य के पुत्र को ऊँचे पर चढ़ाओगे, तो जानोगे कि मैं वही हूँ, और अपने आप से कुछ नहीं करता, परन्तु जैसे मेरे पिता परमेश्वर ने मुझे सिखाया, वैसे ही ये बातें कहता हूँ।