Jonah 1:2
“उठकर उस बड़े नगर नीनवे को जा, और उसके विरुद्ध प्रचार कर; क्योंकि उसकी बुराई मेरी दृष्टि में आ चुकी है।”
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
1यहोवा का यह वचन अमित्तै के पुत्र योना के पास पहुँचा,
Cross References
Genesis 18:20फिर यहोवा ने कहा, “सदोम और गमोरा के विरुद्ध चिल्लाहट + 18:20 चिल्लाहट: ईश्वरीय प्रक्रिया के हर कदम पर न्याय है। परमेश्वर पूछताछ करने और परिस्थिति अनुसार कार्य करने के लिए नीचे उतरा। वे पुरुष सन्देश सुनाकर चले गए लेकिन अब्राहम अब भी परमेश्वर के सामने खड़ा है। बढ़ गई है, और उनका पाप बहुत भारी हो गया है;
2 Kings 19:36तब अश्शूर का राजा सन्हेरीब चल दिया, और लौटकर नीनवे में रहने लगा।
Ezra 9:6“हे मेरे परमेश्वर! मुझे तेरी ओर अपना मुँह उठाते लज्जा आती है, और हे मेरे परमेश्वर! मेरा मुँह काला है; क्योंकि हम लोगों के अधर्म के काम हमारे सिर पर बढ़ गए हैं, और हमारा दोष बढ़ते-बढ़ते आकाश तक पहुँचा है। (दानि. 9:7,8)
Jeremiah 1:7परन्तु यहोवा ने मुझसे कहा, “मत कह कि मैं कम उम्र का हूँ; क्योंकि जिस किसी के पास मैं तुझे भेजूँ वहाँ तू जाएगा, और जो कुछ मैं तुझे आज्ञा दूँ वही तू कहेगा।
Ezekiel 3:5क्योंकि तू किसी अनोखी बोली या कठिन भाषावाली जाति के पास नहीं भेजा जाता है, परन्तु इस्राएल ही के घराने के पास भेजा जाता है।
Jonah 3:3तब योना यहोवा के वचन के अनुसार नीनवे को गया + 3:3 तब योना यहोवा के वचन के अनुसार नीनवे को गया: पहले वह आज्ञा मानने को तैयार नहीं था परन्तु अब तैयार था। । नीनवे एक बहुत बड़ा नगर था, वह तीन दिन की यात्रा का था।