यहोशू 1:2
“ मेरा दास मूसा मर गया है + 1:2 मेरा दास मूसा मर गया है: व्यवस्था का प्रतिनिधि मूसा मर चुका है। अब यहोशू या जैसा यूनानी भाषा में कहा जाता है, यहोशू को परमेश्वर ने आज्ञा दी कि वह उस काम को पूरा करे जिसे मूसा पूरा नहीं कर पाया था अर्थात् इस्राएल को प्रतिज्ञा के देश में लेकर जाए। ; सो अब तू उठ, कमर बाँध, और इस सारी प्रजा समेत यरदन पार होकर उस देश को जा जिसे मैं उनको अर्थात् इस्राएलियों को देता हूँ।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
1यहोवा के दास मूसा की मृत्यु के बाद यहोवा ने उसके सेवक यहोशू से जो नून का पुत्र था कहा,
Cross References
Genesis 17:8और मैं तुझको, और तेरे पश्चात् तेरे वंश को भी, यह सारा कनान देश, जिसमें तू परदेशी होकर रहता है, इस रीति दूँगा कि वह युग-युग उनकी निज भूमि रहेगी, और मैं उनका परमेश्वर रहूँगा।”
Deuteronomy 3:28और यहोशू को आज्ञा दे, और उसे ढाढ़स देकर दृढ़ कर; क्योंकि इन लोगों के आगे-आगे वही पार जाएगा, और जो देश तू देखेगा उसको वही उनका निज भाग करा देगा।’
Joshua 1:1यहोवा के दास मूसा की मृत्यु के बाद यहोवा ने उसके सेवक यहोशू से जो नून का पुत्र था कहा,
Nehemiah 9:23फिर तूने उनकी सन्तान को आकाश के तारों के समान बढ़ाकर उन्हें उस देश में पहुँचा दिया, जिसके विषय तूने उनके पूर्वजों से कहा था; कि वे उसमें जाकर उसके अधिकारी हो जाएँगे।
Hebrews 3:5मूसा तो परमेश्वर के सारे घर में सेवक के समान विश्वासयोग्य रहा, कि जिन बातों का वर्णन होनेवाला था, उनकी गवाही दे। (गिन. 12:7)