यहोशू 10:13
और सूर्य उस समय तक थमा रहा; 1 और चन्द्रमा उस समय तक ठहरा रहा, 1 जब तक उस जाति के लोगों ने अपने शत्रुओं से बदला न लिया। क्या यह बात याशार नामक पुस्तक में नहीं लिखी है कि सूर्य आकाशमण्डल के बीचोबीच ठहरा रहा, और लगभग चार पहर तक न डूबा?
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Numbers 31:2“ मिद्यानियों + 31:2 मिद्यानियों: मिद्यानी अलग किए गए थे। ऐसा ज्ञात होगा कि मिद्यानी ही थे जिन्होंने यह संकल्प किया था कि इस्राएल में भ्रष्टाचार फैलाएँ। से इस्राएलियों का पलटा ले; उसके बाद तू अपने लोगों में जा मिलेगा।”
Joshua 10:14न तो उससे पहले कोई ऐसा दिन हुआ और न उसके बाद, जिसमें यहोवा ने किसी पुरुष की सुनी हो; क्योंकि यहोवा तो इस्राएल की ओर से लड़ता था।
Judges 16:28तब शिमशोन ने यह कहकर यहोवा की दुहाई दी, “हे प्रभु यहोवा, मेरी सुधि ले; हे परमेश्वर, अब की बार मुझे बल दे, कि मैं पलिश्तियों से अपनी दोनों आँखों का एक ही बदला लूँ।”
2 Kings 20:10हिजकिय्याह ने कहा, “छाया का दस अंश आगे बढ़ना तो हलकी बात है, इसलिए ऐसा हो कि छाया दस अंश पीछे लौट जाए।”
Job 9:7उसकी आज्ञा बिना सूर्य उदय होता ही नहीं; 1 और वह तारों पर मुहर लगाता है; 1
Psalms 74:16दिन तेरा है रात भी तेरी है; 1 सूर्य और चन्द्रमा को तूने स्थिर किया है। 1