यहोशू 23:2
तब यहोशू सब इस्राएलियों को, अर्थात् पुरनियों, मुख्य पुरुषों, न्यायियों, और सरदारों को बुलवाकर कहने लगा + 23:2 तब यहोशू सब इस्राएलियों .... को बुलवाकर कहने लगा: अर्थात् उनके अगुओं को जो उनके प्रतिनिधि थे। व्यव. 1:15. सम्भवतः वे शीलो में मिलापवाले तम्बू के निकट एकत्र हुए थे।, “मैं तो अब बूढ़ा और बहुत आयु का हो गया हूँ;
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Joshua 13:1यहोशू बूढ़ा और बहुत उम्र का हो गया था; और यहोवा ने उससे कहा, “तू बूढ़ा और बहुत उम्र का हो गया है, और बहुत देश रह गए हैं + 13:1 बहुत देश रह गए हैं: यहोशू को सम्पूर्ण प्रतिज्ञा के देश के 12 गोत्रों में बंटवारे से रोका गया, इस विश्वास के साथ कि परमेश्वर यहोशू के अधूरे कार्य को कनानियों का सफाया अपने समय में पूरा कर देगा। (देखें यहोशू. 11:23) , जो इस्राएल के अधिकार में अभी तक नहीं आए।
1 Samuel 12:2और अब देखो, वह राजा तुम्हारे आगे-आगे चलता है; और अब मैं बूढ़ा हूँ, और मेरे बाल सफेद हो गए हैं, और मेरे पुत्र तुम्हारे पास हैं; और मैं लड़कपन से लेकर आज तक तुम्हारे सामने काम करता रहा हूँ।
1 Kings 8:1तब सुलैमान ने इस्राएली पुरनियों को और गोत्रों के सब मुख्य पुरुषों को भी जो इस्राएलियों के पूर्वजों के घरानों के प्रधान थे, यरूशलेम में अपने पास इस मनसा से इकट्ठा किया, कि वे यहोवा की वाचा का सन्दूक दाऊदपुर अर्थात् सिय्योन से ऊपर ले आएँ। (प्रका. 11:19)
1 Chronicles 27:27और दाख की बारियों का अधिकारी रामाई शिमी और दाख की बारियों की उपज जो दाखमधु के भण्डारों में रखने के लिये थी, उसका अधिकारी शापामी जब्दी था।
Acts 20:17और उसने मीलेतुस से इफिसुस में कहला भेजा, और कलीसिया के प्राचीनों को बुलवाया।