यहोशू 3:4
परन्तु उसके और तुम्हारे बीच में दो हजार हाथ के लगभग अन्तर रहे; तुम सन्दूक + 3:4 सन्दूक: वाचा का सन्दूक वाचा के प्रतिपादन से ही परमेश्वर का आसन था यह सन्दूक आगे-आगे इसलिए चला कि उन्हें इस बात का बोध हो कि इसके द्वारा परमेश्वर उनकी अगुआई कर रहा था। के निकट न जाना। ताकि तुम देख सको, कि किस मार्ग से तुम को चलना है, क्योंकि अब तक तुम इस मार्ग पर होकर नहीं चले।”
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Genesis 31:2और याकूब ने लाबान के चेहरे पर दृष्टि की और ताड़ लिया, कि वह उसके प्रति पहले के समान नहीं है।
Exodus 4:10मूसा ने यहोवा से कहा, “हे मेरे प्रभु, मैं बोलने में निपुण + 4:10 बोलने में निपुण: इसका अर्थ शब्द ढूँढ़ने और उन्हें बोलने में कठिनाई का होना है। नहीं, न तो पहले था, और न जब से तू अपने दास से बातें करने लगा; मैं तो मुँह और जीभ का भद्दा हूँ।”
1 Chronicles 11:2पिछले दिनों में जब शाऊल राजा था, तब भी इस्राएलियों का अगुआ तू ही था, और तेरे परमेश्वर यहोवा ने तुझ से कहा, ‘मेरी प्रजा इस्राएल का चरवाहा, और मेरी प्रजा इस्राएल का प्रधान, तू ही होगा।’” (मत्ती 2:6, भज. 78:71)
Psalms 89:7परमेश्वर पवित्र लोगों की गोष्ठी में अत्यन्त प्रतिष्ठा के योग्य, 1 और अपने चारों ओर सब रहनेवालों से अधिक भययोग्य है। (2 थिस्स. 1:10, भज. 76:7,11) 1
Isaiah 48:17यहोवा जो तेरा छुड़ानेवाला और इस्राएल का पवित्र है, वह यह कहता है: “मैं ही तेरा परमेश्वर यहोवा हूँ जो तुझे तेरे लाभ के लिये शिक्षा देता हूँ, और जिस मार्ग से तुझे जाना है उसी मार्ग पर तुझे ले चलता हूँ।