यहूदा 1:24
अब जो तुम्हें ठोकर खाने से बचा सकता है + 1:24 जो तुम्हें ठोकर खाने से बचा सकता है: “ठोकर खाने से बचा सकता हैं” इस वाक्यांश का अर्थ हैं पाप में गिरने से रक्षा करना, प्रलोभन में फँसने से बचाना।, और अपनी महिमा की भरपूरी के सामने मगन और निर्दोष करके खड़ा कर सकता है।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Psalms 21:6क्योंकि तूने उसको सर्वदा के लिये आशीषित किया है + 21:6 तूने उसको सर्वदा के लिये आशीषित किया है: विचार यह है कि उसने उसे मनुष्यों के लिए या संसार के लिए आशीष का कारण बनाया था। उसे मनुष्यों के लिए आशीष का स्रोत बनाया है। ; 1 तू अपने सम्मुख उसको हर्ष और आनन्द से भर देता है। 1
Matthew 5:12आनन्दित और मगन होना क्योंकि तुम्हारे लिये स्वर्ग में बड़ा प्रतिफल है। इसलिए कि उन्होंने उन भविष्यद्वक्ताओं को जो तुम से पहले थे इसी रीति से सताया था। 1 नमक और ज्योति से तुलना
Matthew 19:28यीशु ने उनसे कहा, “मैं तुम से सच कहता हूँ, कि नई उत्पत्ति में जब मनुष्य का पुत्र अपनी महिमा के सिंहासन पर बैठेगा, तो तुम भी जो मेरे पीछे हो लिये हो, बारह सिंहासनों पर बैठकर इस्राएल के बारह गोत्रों का न्याय करोगे।
Luke 9:26जो कोई मुझसे और मेरी बातों से लजाएगा; मनुष्य का पुत्र भी जब अपनी, और अपने पिता की, और पवित्र स्वर्गदूतों की, महिमा सहित आएगा, तो उससे लजाएगा।
Romans 8:31तो हम इन बातों के विषय में क्या कहें? यदि परमेश्वर हमारी ओर है, तो हमारा विरोधी कौन हो सकता है? (भज. 118:6)
Romans 16:25अब जो तुम को मेरे सुसमाचार अर्थात् यीशु मसीह के विषय के प्रचार के अनुसार स्थिर कर सकता है, उस भेद + 16:25 भेद: “भेद” शब्द का सही अर्थ वह जो “छिपा हुआ” या “गुप्त” हैं, और इस तरह से शिक्षाओं के लिए लागू किया जाता है जो पहले से ज्ञात नहीं था। के प्रकाश के अनुसार जो सनातन से छिपा रहा।