न्यायियों 20:2
और सारी प्रजा के प्रधान लोग, वरन् सब इस्राएली गोत्रों के लोग जो चार लाख तलवार चलानेवाले प्यादे थे, परमेश्वर की प्रजा की सभा में उपस्थित हुए।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Joshua 22:12जब इस्राएलियों ने यह सुना, तब इस्राएलियों की सारी मण्डली + 22:12 इस्राएलियों की सारी मण्डली: गोत्र सब अपने-अपने घरों में चले गए थे, अब उन्हें फिर से एकत्र किया गया। उनसे लड़ने के लिये चढ़ाई करने को शीलो में इकट्ठी हुई।
Judges 20:15और उसी दिन गिबावासी पुरुषों को छोड़, जिनकी गिनती सात सौ चुने हुए पुरुष ठहरी, और नगरों से आए हुए तलवार चलानेवाले बिन्यामीनियों की गिनती छब्बीस हजार पुरुष ठहरी।
2 Samuel 14:13उसने कहा, “कहे जा।” स्त्री कहने लगी, “फिर तूने परमेश्वर की प्रजा की हानि के लिये ऐसी ही युक्ति क्यों की है? राजा ने जो यह वचन कहा है, इससे वह दोषी सा ठहरता है, क्योंकि राजा अपने निकाले हुए को लौटा नहीं लाता।
2 Kings 3:26यह देखकर कि हम युद्ध में हार चले, मोआब के राजा ने सात सौ तलवार रखनेवाले पुरुष संग लेकर एदोम के राजा तक पाँति चीरकर पहुँचने का यत्न किया परन्तु पहुँच न सका।